India News (इंडिया न्यूज़), Cyclone Biparjoy Landfall: गुजरात में चक्रवर्ती तूफान बिपरजॉय ने दस्तक दे दी है। तेज हवाओं के साथ राज्य में भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते कई जगहों पर इलेक्ट्रिक पोल्स गिर गए हैं जिस कारण कई इलाकों में बिजली ठप्प है। इसके साथ ही अब तक 23 जानवरों की मौत हो गई है।

बारिश की संभावना

गुजरात के राहत आयुक्त आलोक पांडेय ने जानकारी दी कि फिलहाल बिपरजॉय कच्छ-पाकिस्तान सीमा को टच कर रहा है। साथ ही हवा की औसत गति 78 किमी प्रति घंटा रही है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक तूफान अब दक्षिणी राजस्थान पहुंचेगा। जिस कारण वहां बारिश होगी। इसे लेकर निचले इलाकों के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। भारी बारिश के कारण बाढ़ आने के आसार हैं। इसके अलावा गुजरात में बारिश की संभावना है। जिसमें कच्छ, बनासकांठा और पाटन में अधिक बारिश होगी। इसके अलावा बाकि इलाकों में भी बारिश होगी।

तूफान के कारण 22 लोग घायल

आलोक पांडेय ने कहा कि चक्रवात तूफान के कारण करीब 22 लोग घायल हो गए हैं। इसके साथ ही 23 जानवरों की मौत हो गई है। 524 पेड़ भी उखड़ गए। साथ ही कई जगहों पर इलेक्ट्रिक पोल्स भी गिर गए हैं।  वहीं इससे 940 गांवों में बिजली प्रभावित भी हुई है।

पीएम मोदी ने की CM से बात

जानकारी दे दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के ऊपर चक्रवात की स्थिति की पूरी जानकारी लेने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ फोन पर बातचीत भी की है। कुछ देर में चक्रवात बिपरजॉय की जखाऊ पोर्ट पर लैंडफॉल होने वाली है।