India News (इंडिया न्यूज),  BJP 7th Candidate List: लोकसभा चुनाव में महज कुछ दिनों का समय बचा है। इसी क्रम में बीजेपी ने अपनी सातवीं सूची जारी कर दी है। जिसमें दो नामों पर मुहर लगा है। पहला महाराष्ट्र की अमरावती सीट से नवनीत राणा और कर्नाटक की चित्रदुर्ग सीट से गोविंद करजोल के नाम का ऐलान किया गया है।

कौन है दो उम्मीदवार

बता दें कि नवनीत राणा पिछले लोकसभा चुनाव (2019) में निर्दलीय चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्होंने अमरावती सीट से 36,951 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। वहीं गोविंद मुक्तप्पा करजोल की बात करें तो इन्होंने पांच बार विधायकी का चुनाव जीता है। इसके साथ उन्होंने भाजपा कर्नाटक प्रदेश उपाध्यक्ष का भी पद संभाला है। करजोल अगस्त 2021 से मई 2023 तक कर्नाटक सरकार में जल संसाधन मंत्री के रुप में सेवा दे चुके हैं।

बिहार में इंडि गठबंधन का सीट शेयरिंग तय, कांग्रेस के खाते में आएं ये सीट