इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
BJP Executive Meeting कल भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति भाजपा की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था है। कोरोना प्रतिबंधों के चलते दो साल के बाद रविवार को इसकी मीटिंग होने जा रही है। बैठक में सिंगल पॉलिटिकल रिजॉल्यूशन पास किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस बारे में जानकारी दी।
Read More : BJP’s New Executive: भाजपा की नई कार्यकारिणी से मेनका और वरुण बाहर
BJP Executive Meeting जानिए बैठक का क्या हो सकता है मुख्य एजेंडा
पूरा दिन चलने वाली इस बैठक के दौरान इस साल सरकार द्वारा कोरोना से निपटने की तैयारियों, वैक्सीनेशन ड्राइव की रफ्तार और इकोनॉमी को बेहतर करने वाली नीतियों के संबंध में चर्चा होने की संभावना है। वहीं कुछ लोग इस बैठक में वर्चुअली भी शामिल हो सकते हैं। अरुण सिंह ने बताया कि इस मीटिंग को प्रधानमंत्री नरेंद मोदी भी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा, पंजाब, मणिपुर, गोवा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव होंगे।
BJP Executive Meeting महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी
सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें आत्मनिर्भर भारत और गरीब कल्याण योजनाएं शामिल रहेंगी। अरुण सिंह ने बताया कि कोरोना के दौरान पार्टी कार्यकतार्ओं ने जो काम किया है, उसे भी इस प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा। साथ ही कुछ दिन पहले 100 करोड़ लोगों को टीका लगाने का जो माइल स्टोन प्राप्त किया गया है, उसे भी इसका हिस्सा बनाया जाएगा।
Read More : Farmers Hostage BJP Leader रोहतक में भाजपा नेताओं को किसानों ने मंदिर में बनाया बंधक
Connect With Us : Twitter Facebook