India News (इंडिया न्यूज), BJP MLA Purnesh Modi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी के एक नेता ने मानहानि का केस किया था। वो कोई और नहीं बल्कि बीजेपी के विधायक पूर्णेश मोदी थे जिन्हें आज शुक्रवार को पार्टी ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी ने पूर्णेश मोदी को दादरा नगर हवेली और दमन का राज्य का प्रभारी नियुक्त किया है।
कौन है पूर्णेश मोदी?
बता दे कि, 58 साल के पूर्णेश मोदी 3 बार से विधायक हैं। जो कि ओबीसी समुदाय से आते हैं और पेशे से वकील हैं। पहली बार वह 2013 में सूरत पश्चिम सीट से उपचुनाव जीतकर वह विधायक बने थे। फिर 2017 और 2022 में उसी सीट से चुने गए थे। इसके साथ ही पिछली बार भी वह एक लाख वोटों के अंतर से चुनाव को जीते थे। साल 2021 में उन्हें पहली भूपेंद्र पटेल सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था और उन्हें परिवहन, नागरिक उड्डयन, पर्यटन और तीर्थयात्रा विकास जैसे विभाग को सौंपे गए थे।
राहुल गांधी के खिलाफ केस के बाद बने चर्चा में
बता दें कि, पूर्णेश मोदी की 2019 की एक याचिका की वजह से कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि मामले दोषी ठहराया गया था। जिसके कारण उन्हें संसद सदस्य के तौर पर अयोग्य घोषित कर दिया गया था। वहीं राहुल गांधी ने एक रैली में मोदी सरनेम को लेकर कथित विवादास्पद टिप्पणी की थी। जिसको लेकर पूर्णेश मोदी ने आरोप लगाया था कि, कांग्रेस नेता ने पूरे मोदी समुदाय का अपमान किया है। राहुल के खिलाफ केस करने पर पूर्णेश मोदी सुर्खियों में आ गए थे।
ये भी पढ़े-
- क्या अंतरिक्ष से आ रहे हैं खतरनाक एलियन वायरस? वैज्ञानिकों ने किया बड़ा खुलासा
- MP Election 2023: 30 इंच के कैलाश ठाकुर ने किया मतदान, जानें कौन है ये वोटर