India News (इंडिया न्यूज), BJP MLA Viral Video: लोनी में राम कथा से पहले कलश यात्रा के दौरान भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर और पुलिस के बीच हुए विवाद में नया वीडियो सामने आया है। इसमें विधायक और उनके समर्थक पुलिस अधिकारी से बहस और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इस पर विधायक का कहना है कि वह उनका गला नहीं पकड़ रहे थे बल्कि उन्हें रास्ते से हटने के लिए कह रहे थे। वहीं अपनी ही सरकार और आला अधिकारियों पर सवाल उठाने वाले गुर्जर कारण बताओ नोटिस मिलने के बावजूद झुकने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने साफ कहा कि वह गलत चीज के लिए लड़ते रहे हैं।

भाजपा विधायक गुर्जर ने क्या कहा?

वह भाजपा के छोटे कार्यकर्ता हैं, इसलिए उन्होंने पूरी ईमानदारी से संगठन को जवाब दिया है। इसमें बताया कि किस तरह पुलिस आम लोगों की धार्मिक भावनाओं का अनादर करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने मेरा कुर्ता नहीं फाड़ा बल्कि लोकतंत्र का चीरहरण किया है। नीलम फैक्ट्री रोड स्थित कंबाइंड अस्पताल के पास राम कथा से पहले गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई थी। पुलिस ने यह कहकर रोकने की कोशिश की कि यात्रा बिना अनुमति के निकाली जा रही है। यात्रा में लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर सिर पर रामचरित मानस लेकर चल रहे थे।

यूक्रेन के बाद रूस ने इन देशों के साथ शुरू किया युद्ध, लीक हो गया पुतिन का तबाही वाला प्लान, क्या ये है तीसरे विश्व युद्ध की आहट?

विधायक जी और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक

उन्होंने कहा कि उन्होंने अनुमति ली थी। इसको लेकर पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई और फिर हाथापाई भी हुई। इस दौरान गिरने से विधायक के कपड़े फट गए। इसके बाद ही विधायक ने पुलिस कमिश्नर और मुख्य सचिव पर गंभीर आरोप लगाए और प्रदेश सरकार पर तीखी टिप्पणी की। पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो पुलिस से हाथापाई के मामले में कई वीडियो के आधार पर कार्रवाई की तैयारी पर विचार किया जा रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन इसके लिए मुख्यमंत्री योगी की हरी झंडी का इंतजार कर रहा है। हालांकि जिस तरह से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गौतमबुद्ध नगर में मंच से लोनी विधायक गुर्जर के पक्ष में बोलते हुए दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही, उससे पुलिस बैकफुट पर जाती नजर आ रही है।

PM की आर्थिक सलाहकार परिषद में नए सचिव होंगे पूर्व ED प्रमुख संजय कुमार मिश्रा