India News Delhi(इंडिया न्यूज़), BJP: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा मार्च के पहले सप्ताह में होना है। भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान,मनोहरलाल खट्टर,अर्जुनराम मेघवाल और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष के नामों की चर्चा चल रही है राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए।

धर्मेंद्र प्रधान, बीएल संतोष,खट्टर,अर्जुन मेघवाल के नामों की चर्चा

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ चर्चा भी हो रही है सहमति बनाने की कोशिश हो रही है। दो दिन पहले दिल्ली आए आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत से भी भाजपा(BJP) नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर चर्चा की थी। आरएसएस की ओर से भी भाजपा को तीन नाम सुझाए गए हैं।भाजपा और संघ के बीच इन नामो को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी हैं मार्च के पहले सप्ताह में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो जाएगा।

PM Modi से सीखने आया हूं वो मेरे गुरु हैं…भरी सभा में इस देश के प्रधानमंत्री ने कही ऐसी बात, गदगद हो गए भारतीय

10 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले जाएंगे अगले सप्ताह

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए 20 से ज्यादा राज्यो में संगठन चुनाव होना अनिवार्य है।अभी तक भाजपा के एक दर्जन से ज्यादा राज्यो में संगठन चुनाव पूरे हो चुके हैं नए प्रदेश अध्यक्ष भी बन चुके हैं।लगभग 10 राज्यों में अभी भी नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने है। BJP सूत्रो की तो अगले सप्ताह 24 फरवरी के बाद 10 से ज्यादा राज्यो के प्रदेश अध्यक्ष बदले जाना है। राज्यों में मध्य प्रदेश,आंध्र प्रदेश,उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड,पंजाब, हिमाचल प्रदेश,मणिपुर,कर्नाटक, त्रिपुरा,मेघालय राज्यो के नाम प्रमुख है। दिल्ली के विधानसभा चुनावों के चलते भाजपा के संगठन चुनावो की प्रक्रिया टाल दी गई थी वर्ना जनवरी के तीसरे सप्ताह में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा होना थी।

बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! नालंदा में 12 शिक्षकों पर गिरी गाज, वेतन पर लगा रोक