India News (इंडिया न्यूज), Mamta Banerjee: वक्फ कानून को लेकर देशभर में घमासान मचा हुआ है। वहीँ इस कानून को लेकर अब विरोश प्रदर्शन भी शुरू हो गए हैं। लेकिन कई इलाकों में इस प्रदर्शन ने आक्रमक रूप धारण कर लिया। वहीँ इसका असर बंगाल के मुर्शिदाबाद में देखने को मिला। दरअसल, मुर्शीदबाद में हिंसा इतनी भड़क गई कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। जिसके चलते बीजेपी अब ममता पर हमलावर है। जिसके लिए बीजेपी के नेताओं ने प्रदर्शन कर ममता पर निशाना साधा।

  • BJP ने किया प्रदर्शन
  • ममता पर लगाए कई गंभीर आरोप

CSIR-UGC NET 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानें कैसे चेक करें स्कोरकार्ड

BJP ने किया प्रदर्शन

मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के विरोध में गुरुवार को भाजपा जिला इकाई के नेताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन किया। खलीफाबाग चौक पर इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया। जिसके चलते जिला अध्यक्ष ने कहा कि ममता के तुष्टिकरण ने बंगाल को नर्क बना दिया है। आज बंगाल में हिंदू होना गुनाह हो गया है और इसका एकमात्र कारण ममता की वोट बैंक की राजनीति है।

ममता पर लगाए कई गंभीर आरोप

उन्होंने ये भी कहा कि, पिछले एक सप्ताह से मुर्शिदाबाद में हिंदू परिवार पलायन को मजबूर हो रहे हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि ममता बनर्जी अपनी कमियों को छिपाने के लिए बेबुनियाद बयान दे रही हैं। जिला महामंत्री योगेश पांडेय ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों, साहित्यकारों और कला के उपासकों की धरती बंगाल को दशकों से अराजकता की भट्टी में झोंक दिया गया है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति शेखर, पवन मिश्रा, राजीव मुन्ना, राजकिशोर गुप्ता, अंजना प्रकाश, देवेंद्र चौधरी, प्रणव दास, राजेश टंडन, प्रणिक वाजपेयी आदि मौजूद थे।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 18 अप्रैल की ग्रह दशा, जानें आज का राशिफल!