India News (इंडिया न्यूज),Delhi Exit Poll Results 2025:दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज ईवीएम में कैद हो गया है। शाम 5 बजे तक दिल्ली में 57.70 फीसदी मतदान हुआ है। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। हालाकि हर कोई जानना चाहते हैं कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी। दिल्ली में कमल खिलेगा या एक बार फिर केजरीवाल अपने झाडू से सबका सफाया कर दिल्ली पर राज करेंगे। इसे लेकर एग्जिट पोल सर्वे आने शुरू हो गए हैं। इसमें आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। सर्वे कह रहे हैं कि दिल्ली में बीजेपी सरकार बना सकती है।अगर एग्जिट पोल के अनुमान सही साबित हुए तो 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की सत्ता में वापसी होती दिख रही है।
PEOPLE’s INSIGHT के सर्वे में भी बीजेपी को फायदा
- बीजेपी: 40-44
- AAP: 25-29
JVC के सर्वे में भी बीजेपी को फायदा
- बीजेपी: 39-45
- AAP: 22-31
Chanakya Strategies के सर्वे में भी बीजेपी को फायदा
- आम आदमी पार्टी: 25-28
- भाजपा: 39-44
- कांग्रेस: 2-3
MATRIZE के सर्वे में बीजेपी और AAP के बीच टक्कर
- AAP: 32-37 सीटें
- बीजेपी: 35-40 सीटें
- कांग्रेस: एक सीट
पोल डायरी के सर्वे में बीजेपी की वापसी
- AAP: 18-25 सीटें
- बीजेपी: 42-50 सीटें
- कांग्रेस: 0-2 सीटें
P MARQ के सर्वे भी दिल्ली में बन सकती है बीजेपी की सरकार
- आम आदमी पार्टी: 21-31
- भारतीय जनता पार्टी: 39-49
- कांग्रेस: 0-1
People’s Pluse के सर्वे में दिल्ली में बीजेपी की जबरदस्त वापसी
- आम आदमी पार्टी: 10-19
- भारतीय जनता पार्टी: 51-60
- कांग्रेस: 0-1
डीवी रिसर्च के सर्वे में भी बीजेपी की वापसी
- आम आदमी पार्टी: 26-34
- भारतीय जनता पार्टी: 36-44
- कांग्रेस: 0
- अन्य: 0
एग्जिट पोल
एग्जिट पोल अंतिम नतीजे नहीं होते, ये सिर्फ़ अनुमान होते हैं। एग्जिट पोल वोट देने वाले मतदाताओं के ज़रिए करवाए जाते हैं और डेटा का विश्लेषण करके यह अनुमान लगाया जाता है कि मतदाताओं का मूड क्या है और किस पार्टी को वोट मिलेंगे और सरकार बनेगी। इस तरह यह भी बताया जाता है कि किस पार्टी को कितने प्रतिशत वोट और कितनी सीटें मिल रही हैं। हालांकि, दिल्ली चुनाव के अंतिम नतीजे 8 फरवरी को मतगणना के साथ आएंगे।
सीमा हैदर ने खोले कमाई के राज, कहा सचिन को कमाने की जरूरत नहीं, 6 चैनल से करती हैं कितनी कमाई