India News (इंडिया न्यूज), BJP President election: भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अब अगले महीने मार्च में होने की संभावना है।इसके पीछे वजह संगठन चुनावो का कई प्रदेशों में समय पर नहीं होना बताया जा रहा है।भाजपा संगठन चुनावो के संयोजक के लक्ष्मण ने एक बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में महाकुंभ,दिल्ली के विधानसभा चुनावों की वजह से भी राज्यो के संगठन चुनाव प्रभावित हुए है।
अभी तक देश के 10 राज्यों में संगठन चुनाव पूरे हो चुके है और नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है।इसी महीने 13 फरवरी के बाद 10 राज्यों में संगठन चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। कुल 20 राज्यो में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होते ही नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो जाएगा।
धर्मेंद्र,भूपेंद्र,प्रहलाद और अर्जुन के नाम की चर्चा
पहले कहा जा रहा था कि 15 जनवरी के बाद कभी भी भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनावों के कारण इसको दिल्ली चुनावो तक टाल दिया गया था अब कहा जा रहा है कि मार्च के पहले सप्ताह में भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा।भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, प्रहलाद जोशी और अर्जुन मेघवाल के नाम की चर्चा सबसे आगे है।संविधान और अंबेडकर मुद्दे को काउंटर करने के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का नाम भी चर्चा में आया है।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव दोनों नाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी होने की वजह से चर्चा में है। दक्षिण भारत से केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का नाम सबसे आगे माना जा रहा है।इन चारों नामो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरएसएस से भी बात कर मंजूरी लेंगे।13 फरवरी को संसद के बजट सत्र के पहले भाग के समाप्त होते ही भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर सहमति बना ली जाएगी।
फ्रिज था या बम? एक छोटी सी गलती और उड़ गए सबके परखच्चे…कहीं आप भी तो नहीं कर रहे यही भूल?