Blast in Lahore

इंडिया न्यूज़, इस्लामाबाद: 

Blast in Lahore  पाकिस्तान के लाहौर में लाहौरी गेट के नजदीक अनारकली बाजार में एक जोरदार धमाका हो गया। इसकी जद में आने से एक बच्चे की मौत हो गई है और 26 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक 3 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई है। वहीं 5 अन्य की हालात भी बेहद गंभीर है। बताया जा रहा है कि जिस इलाके में धमाका हुआ वहां अक्सर लोगों की भीड़ रहती है। पुलिस मामला दर्ज कर विस्फोट के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Blast in Lahore

व्यस्त बाजार में विस्फोट से दहला लाहौर Blast in Lahore

लाहौर में लाहौरी गेट पर यह धमाका हुआ है, यहीं पर बाजार की यूनियन और अन्य कार्यालय भी मौजूद हैं। लोगों की चहल कदमी यहां अक्सर रहती है। विस्फोट के समय भी लोग खरीदारी करने के लिए मार्केट में आए हुए थे। पुलिस के अनुसार धमाका इतना जोरदार था कि सड़क में विस्फोट के बाद करीब पौने दो फुट का गहरा गड्डा हो गया है। वहीं आसपास की इमारतों समेत वहां खड़ी गाड़ियों के शीशे भी चटक गए हैं।

Blast in Lahore

छानबीन में जुटी पुलिस Blast in Lahore

घटना की जानकारी मिलते ही लाहौर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं लाहौर उप महानिरीक्षक डॉ. मुहम्मद आबिद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि विस्फोट किस चीज में और किस वजह से हुआ है, हम जांच कर रहे हैं।

Blast in Lahore

Read More: Blast on Navy’s INS Ranvir in Mumbai बीच समुद्र हुए इस धमाके में तीन जवान शहीद 11 गंभीर रूप से घायल

Connect With Us : Twitter Facebook