नांगलोई दिल्ली। Woman’s body recovered from cemetery in Delhi: 2 जनवरी को लापता हुई एक 54 वर्षीय महिला का शव आज 10 दिन बाद दिल्ली के श्मशान घाट से बरामद किया गया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा है कि आरोपियों ने उसे 2-3 जनवरी की दरम्यानी रात को नांगलोई कब्रिस्तान में दफना दिया। वह लगातार उनसे पिछला कर्ज लौटाने के लिए कह रही थी। वारदात में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
साथ ही उन्होंने बताया कि मृतक महिला माइक्रो फाइनेंसर थी जो रेहड़ी-पत्री हॉकरों को रोजाना कर्ज देती थी। वह 2 जनवरी को लापता हो गई थी। जांच के दौरान, मोबिन और नवीन को पकड़ा गया और खुलासा हुआ कि उन्होंने एक अन्य आरोपी रेहान के साथ मिलकर उसकी हत्या की।
घटना पर विस्तार के जानकारी देते हुए बाहरी दिल्ली डीसीपी, हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि “हमने 2 जनवरी को मंगोलपुरी थाने में गुमशुदगी की शिकायत मिली। हमारी टीमों ने उसकी तलाश शुरू की और जांच के दौरान, हमने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत बरामद किए। पूछताछ के लिए हमने कुछ लोगों को भी पकड़ा। 3 मुख्य आरोपी रेहान, मोबिन और नवीन को पिछली बार महिला के साथ देखा गया था और उन्होंने तकिये से गला दबा कर उसकी हत्या कर दी थी। दोनों आरोपी लिए गए कर्ज को वापस नहीं कर पाए और इस तरह उसकी हत्या कर दी। हमने कब्रिस्तान के केयरटेकर को भी गिरफ्तार किया है।” आगे की जांच जारी है।