अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी वैसै तो सभी को पता है वहीं सब यह भी जानते हैं कि दोनो के बीच उम्र का काफी लंबा फासला है इसके बावजूद दोनों एक दूसरे से काफी ज्यादा प्यार करते हैं मलाइका अरोड़ा अभिनेता अर्जुन कपूर से काफी बड़ी है यही नहीं मलाइका अरोड़ा एक बेटे की मां भी है मलाइका अरोड़ा अपने बेटे के साथ ही रहती हैं। वही कई बार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को एक साथ देखा गया है बीते दिन दोनों की शादी की खबरे भी सुर्खियों में बनी हुई थीं हालांकि दोनों ने इस खबर को गलत कह दिया है।
12 साल छोटे अर्जुन को डेट कर रही मलाइका को कई बार ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है उन्होंने कई बार ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है वही अब उन्हें इन चीजों से बिलकुल भी फर्क नहीं पड़ता दोनों कई इवेंट में एक साथ नजर आते हैं दोनों अक्सर एक साथ वेकेशन पर भी जाते रहते हैं।
मलाइका तलाक के बाद अर्जुन के साथ फैशन शो में आई थीं नजर
मलाइका अरोड़ा का जब तलाक हुआ था तो उसके कुछ समय बाद ही मलाइका अर्जुन के साथ एक फैशन शो में नजर आई थीं इसके बाद उनके फैंस काफी हैरान हुए थे हालांकि तब तक दोनों के रिश्ते के बारें में किसी को भी पता नही था यह बात बेहद कम लोग जानते हैं लेकिन अर्जुन का फ्रेंड सर्किल भी मलाइका से जुड़ा हुआ था।
‘इश्कजादे’ फिल्म की शूटिंग के आए थे दोनो करीब
हम सभी जानते हैं कि करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा की दोस्ती है वही करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा मलाइका अरोड़ा की खास दोस्त की लिस्ट में आती हैं ऐसे में दोनों का मिलना जुलना होता रहता था कहा तो यह भी जाता है कि जब मलाइका अरोड़ा उस दौरान ही अर्जुन कपूर से प्यार करने लगी थी जब ‘इश्कजादे’ फिल्म को लेकर सलमान से मिलने अर्जुन जाया करते थे।
साल 2017 में हुआ था मलाइका का तलाक
साल 2017 में मलाइका का तलाक हुआ था अरबाज खान से इसके बाद से ही अर्जुन कपूर और मलाइका एक साथ है। दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आती है वही मलाइका को देखकर यह कहना मुश्किल हो सकता है कि वह एक बेटे की मां है भले मलाइका और अरबाज अलग हो गए हो लेकिन अरबाज खान बेटे से कई बार मिलते रहते है।