India News,(इंडिया न्यूज),Breast cancer: आज के इस भाग दौड़ भरे जीवन में हम हमारे शरीर के कई ऐसी गतिविधियों को नजर अंदाज कर देते है जो की धिरे-धिरे से हमारे जीवन के लिए घातक बन जाते है। जिसके बाद ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस द्वारा किए गए स्टडी में ये पता चला कि, कैंसर के मामले हर साल बढ़ रहे हैं। इस बीमारी की वजह से मौतें के आंकड़े में भी इजाफा होता जा रहा है। हालांकि अब इलाज की बेहतर सुविधाएं आ रही हैं, लेकिन अभी भी कैंसर एक जानलेवा बीमारी ही है। इसकी कोई वैक्सीन या दवा नहीं है। जानकारी के लिए बता दें कि, इस रिसर्च में बताया गया है कि, 40 साल से कम उम्र की करीब 30 फीसदी महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर(Breast cancer) का शिकार हो रही हैं। जबकि, पहले ये कैंसर 60 साल की उम्र के बाद होता था, लेकिन अब कम उम्र में ही महिलाएं इस बीमारी की चपेट में आ रही है। इस रिसर्च में बताया गया है कि बीते 10 सालों में महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले करीब 35 फीसदी तक बढ़े हैं. आराम तलब लाइफस्टाइल, खानपान की गलत आदतें, शराब का सेवन, बढ़ता मोटापा और देरी से शादी करना इस बीमारी के होने के प्रमुख कारण हैं।
दुनिया में 3 मिलियन महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित
बढ़ रहे ब्रेस्ट कैंसर के मामले को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट सामने आई है। जिसके मुताबिक, दुनिया की करीब 3 मिलियन महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं। इनमें से करीब 20 फीसदी महिलाओं की मौत हो जाती है। वहीं भारत में हर साल इस बीमारी के मामले बढ़ जा रहे हैं। चिंता की बात यह है कि अभी भी अधिकतर केस आखिरी स्टेज में सामने आ रहे हैं. इसका बड़ा कारण यह है कि महिलाओं को इसके लक्षणों की जानकारी नहीं होती है।
जानिए ब्रेस्ट कैंसर के प्रकार (Breast cancer)
इस बीमारी से जुझ रहे लोगों को आभास नहीं हो पाता कि, आखिर ये कौन सा प्रकार है। जिसके बारे में जानकारी देते हुए कैंसर सर्जन डॉ. अनुराग कुमार बताते हैं कि, ब्रेस्ट कैंसर दो प्रकार का होता है। एक नॉन इन्वेसिव और दूसरा होता है इन्वेसिव। कुछ मामलों में ब्रेस्ट कैंसर जेनेटिक कारणों से भी होता है। यानी यह कैंसर एक से दूसरी जनरेशन में जाता है। हालांकि ऐसा केवल पांच से 10 फीसदी मामलों में ही होता है। इसके अलावा अधिकतर केस में खानपान की गलत आदतें और बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल ही इस बीमारी का प्रमुख कारण है।
जानिए ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण (Breast cancer)
1. ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण
2. ब्रेस्ट में गांठ
3. ब्रेस्ट में सूजन
4. निप्पल से डिस्चार्ज
5. स्तन के आकार में बदलाव
6. निप्पल का लाल होना
7. ब्रेस्ट कैंसर की जांच के तरीके
8. मैमोग्राम
9. बायोप्सी
(Breast cancer)
10. अल्ट्रासाउंड
ये भी पढ़े
- पिग्मेंटेशन दूर करने के लिए आलू का इस तरह करें इस्तेमाल, इसकी मदद से बढ़ेगी चेहरे की रंगत
- जिलाधिकारी के निर्देश पर 33 भूमिहीन व्यक्तियों को दिया गया आवासीय भूमि पट्टा, प्रमाण पत्र भी कराया गया उपलब्ध