India News (इंडिया न्यूज), Bridge Collapse : एक के बाद एक निर्माणाधीन पुलों के गिरने की घटनाएं सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। बिहार में 11 दिनों के अंदर पांच निर्माणाधीन पुलों के गिरने के बाद शनिवार को पड़ोसी राज्य झारखंड के गिरिडीह जिले में भी एक निर्माणाधीन पुल गिर गया। यह पुल जिले के देवरी प्रखंड के कारीपहली गांव में अरगा नदी पर फतेहपुर-भेलवाघाटी मार्ग पर बन रहा था। पुल 5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत में बना था।

भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा

शनिवार को भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया था। इसके कारण रात में पुल का एक पिलर गिर गया, जिससे गर्डर टूटकर पानी में गिर गया। पुल का दूसरा पिलर भी गिरने की स्थिति में है। यह पुल करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रहा था। पुल के गिरने से तेज आवाज आई। आवाज इतनी तेज थी कि ग्रामीण दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।

Army Chief: इतिहास में पहली बार दो क्लासमेट के हाथों में जल और थल सेना की कमान

18 जून को बिहार के अररिया में गिरा पुल

इससे पहले बिहार में एक के बाद एक पांच पुल गिर चुके हैं। सबसे पहले 18 जून को अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर बना 12 करोड़ रुपये का पुल उद्घाटन से पहले ही ढह गया। इसके चार दिन बाद 22 जून को सीवान में दरौंदा और महाराजगंज प्रखंडों को जोड़ने वाली नहर पर बना पुल भी ढह गया।