India News ( इंडिया न्यूज़), BSSC Stenographer Result 2023: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने स्टेनोग्राफर/ इंस्ट्रक्टर-स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा 2023 में भाग लिए थे। वह इसकी आधिकारिक वेबसाइट  bssc.bihar.gov.in पर जाकर अपने परिणाम को देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

स्टेनोग्राफर/इंस्ट्रक्टर-स्टेनोग्राफर पदों के लिए लिखित परीक्षा एक ही चरण में 30 जुलाई 2023 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 1153 उम्मीदवार कौशल परीक्षा में भाग लेने के लिए सफल घोषित किया गया हैं। इस भर्ती में अभियान का लक्ष्य कुल 232 पदों को भरना है, जिनमें से 7 रिक्तियां इंस्ट्रक्टर स्टेनोग्राफर के पद के लिए और 225 रिक्तियां स्टेनोग्राफर पदों के लिए हैं।

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद होम पेज पर स्टेनोग्राफर/ इंस्ट्रक्टर-स्टेनोग्राफर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ​में बंपर भर्ती, फटाफट करें अप्लाई