इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
By Election Results पिछले सप्ताह हुए उपचुनाव के मतदान के नतीजे आज जाएंगे। इसके लिए वोटों गिनती शुरू हो गई है। 30 अक्टूबर को देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों व 29 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले गए थे। सुबह आठ बजे से मतगणना चल रही है।
Also Read : Rajya Sabha By Election केरल व बंगाल राज्यसभा की सीटों पर उपचुनाव 29 को
By Election Results विधानसभा की इन सीटों पर हुआ था मतदान
असम की पांच, पश्चिम बंगाल की चार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मेघालय की तीन-तीन, बिहार, कर्नाटक और राजस्थान की दो-दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना की एक-एक सीट के लिए विधानसभा उपचुनाव हेतु मतदान हुआ है।
By Election Results जानिए किन लोकसभा सीटों के लिए हुई है वोटिंग
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट गत मार्च में रामस्वरूप शर्मा (भाजपा) के निधन के बाद खाली हुई थी। खंडवा संसदीय सीट के लिए उपचुनाव भाजपा सांसद नंद कुमार सिंह चौहान के निधन के चलते करना आवश्यक हो गया था, जबकि दादरा और नगर हवेली में उपचुनाव निर्दलीय लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर के निधन के कारण कराना पड़ा।
Read More :By Elections तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर हो रही वोटिंग
Connect With Us : Twitter Facebook