इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, (By Elections 2022): भारतीय चुनाव आयोग ने सात विधानसभा व तीन लोकसभा सीटों के लिए उपचुनावों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर अगले महीने 23 तारीख को मतदान होगा। छह राज्यों में उक्त सीटों पर चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने बयान जारी कर यह जानकारी दी। इसके अनुसार उपचुनाव के लिए 30 मई को अधिसूचना जारी की जाएगी। वहीं मतगणना 26 जून को होगी। प्रत्याशियों को लेकर अभी किसी पार्टी ने पत्ते नहीं खोले हैं।

लोकसभा सीटों पर इन राज्यों में होगा उपचुनाव

लोकसभा की दो सीटों में युपी की रामपुर व आजमगढ़ हैं। तीसरी लोकसभा पंजाब में संगरूर है जहां चुनाव होना है। रामपुर से आजम खान ने और आजमगढ़ से सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव जीता है जिसके कारण ये सीटें खाली हैं। संगरूर से भगवंत मान पंजाब के सीएम बन गए हैं जिसके बाद यह सीट खाली हुई है।

लोकसभा उपचुनाव के लिए मैदान में होंगे चार प्रमुख दल

सात विधानसभा सीटों में दिल्ली, आंध्र प्रदेश, झारखंड, त्रिपुरा की सीटें हैं जहां चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने बयान जारी कर यह जानकारी दी। विधानसभा की इस बार पहला बार होगा जब लोकसभा के उपचुनाव के लिए चार प्रमुख दल मैदान में होंगे। पर सबसे बड़ी परीक्षा सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की होगी। पंजाब में नई प्रदेश सरकार के गठन के तीन महीने 13 दिन बाद 23 जून को उपचुनाव के लिए मतदान होगा।

By Elections 2022 | Will Be Held On This Date In June | For Seven Assembly And 3 Lok Sabha Seats

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़ें : कपिल सिब्बल ने छोड़ी कांग्रेस, राज्यसभा के लिए सपा से भरा नामांकन

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube