India News (इंडिया न्यूज), Rahul Gandhi on Shashi Tharoor Row: शशि थरूर के हालिया विवादित बयानों ने कांग्रेस में हलचल मचा दी थी। कांग्रेसियों को लगने लगा था कि शशि थरूर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले हैं। लेकिन अब राहुल गांधी ने एक पोस्टर बनाकर इन सभी बातों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में केरल कांग्रेस की एकता पर जोर दिया है। राहुल गांधी ने केरल के नेताओं के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि वे “एकजुट” हैं और “एक ही लक्ष्य” की ओर बढ़ रहे हैं। 

कैसे बढ़ा विवाद?

दरअसल, विवाद तब पैदा हुआ जब थरूर ने केरल में स्टार्ट-अप की तारीफ की। थरूर ने सफाई दी थी कि उनका इरादा सीपीएम सरकार की तारीफ करने का नहीं था, लेकिन सीपीएम ने इसे कांग्रेस के दुष्प्रचार के खिलाफ बताया। इसके बाद थरूर के एक पॉडकास्ट में दिए गए बयान पर भी हंगामा हुआ, जिसमें उनके राजनीतिक विकल्प तलाशने के कयास लगाए गए थे। इन विवादों के बीच दिल्ली में हुई केरल कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी ने नेताओं से पार्टी लाइन पर चलने को कहा। बैठक में मौजूद सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने नेताओं से कहा कि उन्हें अपनी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर सावधान रहना चाहिए और ऐसा कुछ भी नहीं कहना चाहिए जो पार्टी लाइन के खिलाफ हो। 

हाईटेक रेस्क्यू! माणा हिमस्खलन में UAV से ड्रोन तक, सेना के आधुनिक हथियार मैदान में,बढ़ी उम्मीदें

कांग्रेस नेता दीपा दासमुंशी ने क्या कहा?

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, बैठक के बाद कांग्रेस नेता दीपा दासमुंशी ने कहा कि पार्टी एकजुट है और मीडिया में फैलाई जा रही एकजुटता की कमी की धारणा गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व ने थरूर से कोई स्पष्टीकरण नहीं मांगा है क्योंकि वह पहले ही अपने बयानों पर सफाई दे चुके हैं। बैठक के बाद शशि थरूर ने भी एक पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी और अन्य नेताओं के साथ बैठक हुई जो पार्टी की एकजुटता की पुष्टि के साथ समाप्त हुई।

गले में दुपट्टा, हाथों में मेहंदी…सूटकेस में शव, कांग्रेस की होनहार कार्यकर्ता का हो गया खौफनाक अंत