India News ( इंडिया न्यूज़ ), Cabinet Secretariat Recruitment 2023: भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में नौकरी करने का सुनहरा अवसर लेकर आया है। यहां पर नियमित आधार पर डिप्टी फील्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती योजना शुरु किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार इसके अधिकारिक वेबसाइट cabsec.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें अप्लाई करने की शुरुआत 07 अक्तूबर 2023 से होगी। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 06 नवंबर 2023 तक है।
खाली पदों का विवरण
कैबिनेट सचिवालय डीएफसी में इस भर्ती के तहत 125 पदों पर भर्ती कराया जाना है। उम्मीदवारों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार के बाद GATE स्कोर के माध्यम से होगा।
- कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी (CS)- 60 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार (EC)- 48 पद
- सिविल इंजीनियरिंग (CE)- 02 पद
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE)- 02 पद
- गणित (MA) -02 पद
- सांख्यिकी (ST)- 02 पद
- भौतिकी (PH) -05 पद
- रसायन विज्ञान (CY)- 03 पद
- माइक्रोबायोलॉजी [एक्सएल (एस)] -01 पद
Cabinet Secretariat Recruitment 2023: शैक्षिक योग्यता
इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के लिए संबंधित पेपर कोड में वैध गेट स्कोर (2021, 2022, या 2023) के साथ उम्मीदवारों के पास बीई/बी. या एम.एससी होना अनिवार्य है।
Cabinet Secretariat Recruitment 2023: आयुसीमा
कैबिनेट सचिवालय डीएफओ भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 18-30 वर्ष के बीच मे होनी चाहिए। आरक्षित वर्गो के लिए आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार दिया जाएगा।
सैलरी
वहीं इसके सैलरी की बात करें तो कैबिनेट सचिवालय डीएफओ भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को लेवल-07 के तहत हर महीने 90,000 रुपये वेतन मिलेगा।
ये भी पढ़े-
- Government Jobs 2023 : 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन तक के लिए निकली बंपर वैकेंसी, जानिए यहां पूरी डिटेल
- Fresh Eggs: कहीं आप खराब अंडों का सेवन तो नहीं कर रहे? इन 4 तरीको से फ्रैश और सही अंडे की करें पहचान