India News ( इंडिया न्यूज़ ) Calcium Rich Food : कैल्शियम हमारे हड्डियों के लिए बेहद जरूरी है। यह धड़कन से लेकर नसों और मांसपेशियों के लिए बहुत जरूरी है। अगर शरीर में कैल्शियम की कमी होंगी, तो वह काफी खतरनाक हो सकती है। शरीर में मौजूद 99 प्रतिशत कैल्शियम सिर्फ हड्डियों के लिए जरूरी है। कैल्शियम न होने के कारण हमें कई बीमारी भी हो सकती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ देसी चीजों के बारे में जिसे हमें भरपूर कैल्शियम मिल सकता है।

कैल्शियम से भरपूर है टोफू

टोफू भी पनीर के जैसा ही होता है लेकिन उसका टेस्ट अलग होता है और उसमें भरपूर कैल्शियम पाया जाता है। बहुत से लोग स्वाद की वजह से पनीर का सेवन नहीं करते हैं। इस वजह से कैल्शियम की कमी हो जाती है। टोफू में दूध और दही से ज्यादा कैल्शियम देता है।

कैल्शियम की पूर्ति के लिए खाएं राजमा

अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है तो आप राजमा का सेवन करें।यह हड्डियों को मोटा बनाता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।

रोजाना खाएं मुट्ठी भर बादाम

अगर आप बादाम को भिगोकर या कच्छा खाते हैं। तो दोंनों तरह से इसका सेवन फायदेमंद होता है। यह हड्डी को मजबूत बनाता है। इसमें भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।

ये भी पढ़े –

Lychee Peel Benefits: लीची के छिलके फेंकने से पहले जान लीजिए इसके चमत्कारी फायदे, इन बीमारियों में है खूब लाभदायक

Fruits for Diabetes Patients : डायबिटीज के रोगियों को इन फलों का करना चाहिए सेवन, सेहत भी रहेगी हष्ट पुष्ट