India News (इंडिया न्यूज), Assam News: असम में एक कनाडाई नागरिक को भारत से निष्कासित कर दिया गया, क्योंकि वह वीजा समाप्त होने के बावजूद ईसाई धर्म का प्रचार करने में संलिप्त पाया गया। पुलिस ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, ब्रैंडन जोएल डेवॉल्ट नामक व्यक्ति का पर्यटक वीजा 7 जनवरी, 2025 को समाप्त हो गया था। इसके बावजूद वह जोरहाट जिले में मिशन कैंपस के ग्रेस चर्च का संचालन कर रहा था और ईसाई धर्म के प्रचार से जुड़े कार्यक्रमों में भाग ले रहा था।

पुलिस ने अपने बयान में क्या कहा?

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने अपने बयान में कहा, “जांच के दौरान पाया गया कि उसका वीजा 7 जनवरी को समाप्त हो गया था और वह वीजा नियमों का उल्लंघन करते हुए धार्मिक सभाओं को संबोधित कर रहा था और ईसाई धर्म का प्रचार कर रहा था।” पुलिस ने कोलकाता स्थित विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को मामले की जानकारी दी, जिसने ब्रैंडन जोएल डेवॉल्ट को देश छोड़ने का नोटिस जारी किया। 

भाई सिद्धार्थ की शादी में बहुरानी प्रियंका चोपड़ा पर भारी पड़ गईं 58 साल की सासू मां, अदाओं से देती हैं देसी गर्ल को टक्कर, जानें क्यों छाई चर्चा में?

खदेड़ा गया विदेशी

इसके बाद जोरहाट पुलिस के एक अधिकारी ने उसे कोलकाता हवाई अड्डे तक पहुंचाया, जहां से उसे दिल्ली ले जाया गया। दिल्ली से वह कनाडा के टोरंटो के लिए रवाना हुआ। असम में पहले भी इसी तरह के मामलों में वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर विदेशी नागरिकों को वापस भेजा जा चुका है। अधिकारियों ने विदेशी पर्यटकों को वीजा नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी है।

कोटा रेल मंडल में नक्लबाजी का बड़ा करनामा! डमी कैंडिडेट बन परीक्षा दे रही थी महिला…अब CBI की एंट्री