India News (इंडिया न्यूज), Cauliflower Agriculture Benefits: बिहार के अररिया में खेती का दौर बदल रहा है। किसान खेती में भी नए-नए तरीके अपना रहे हैं। वे पारंपरिक खेती के अलावा दूसरी खेती पर भी ध्यान दे रहे हैं। जिससे उनकी आमदनी भी बढ़ रही है। आज हम आपको ऐसे ही एक फसल के बारे में बताने जा रहे हैं। हर किसान खेती में नई तकनीक और सब्जी की खेती को अपनाकर एक सफल बिजनेस मॉडल तैयार कर रहा है। वहां के किसान पिछले 5 सालों से पारंपरिक फसलों पर निर्भर रहने के बजाय सब्जियों की खेती कर रहे हैं। हालांकि, वे बड़े पैमाने पर फूलगोभी का उत्पादन करते हैं।

  • फूलगोभी की खेती से फायदा
  • फूलगोभी की खेती के बारे में

‘जुआ खेलते थे मुलायम सिंह यादव, ऐसे जीती साइकिल और फिर’… इस मशहूर नेता ने Akhilesh Yadav के पिता पर किया चौंकाने वाला खुलासा

फूलगोभी की खेती से फायदा

किसान कहते हैं कि उन्होंने इस साल एक एकड़ जमीन पर फूलगोभी की खेती की है। उनका कहना है कि सही तकनीक और देखभाल से कोई भी किसान एक एकड़ जमीन से 4 लाख रुपये से ज्यादा कमा सकता है। फूलगोभी की खेती में बीज, खाद, दवा और मजदूरी पर करीब 50 से 60 हजार रुपए खर्च होते हैं, लेकिन इस खेती से 2-3 लाख रुपए का मुनाफा हो सकता है।

आरजी मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल पर मेडिकल काउंसिल ने की बड़ी कार्रवाई, अब नहीं कर पाएंगे प्रैक्टिस

फूलगोभी की खेती के बारे में

सितंबर महीने में फूलगोभी की खेती शुरू करना बेहतर होता है। पौधे 50-60 दिन में फल देने लगते हैं और दो महीने में तैयार हो जाते हैं। हालांकि, बहुत ज्यादा बारिश या कीटों से बचने के लिए खास ध्यान रखना जरूरी है। अगर खेत में पानी भर गया तो फसल खराब हो सकती है, इसलिए फसल की देखभाल और कीटों से बचाना जरूरी है।

‘हिंदू-हिंदू का ये नाटक बंद करो…’, PM मोदी पर इस बात को लेकर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद