India News (इंडिया न्यूज),Angad Singh Chandhok: CBI के हाथ इस समय सबसे बड़ी कामयाबी लगी है। सालों से CBI जिस शख्स की तलाश कर रही थी अब वो CBI द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, CBI ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में कुख्यात अपराधी अंगद सिंह चंडोक को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित करने में सफलता हासिल की है। वहीँ खबर है कि, भारत का रहने वाला, अंगद सिंह चंडोक पर शेल कंपनियों का नेटवर्क बनाकर ऑनलाइन टेक सपोर्ट घोटाले के जरिए अमेरिकी नागरिकों से लाखों डॉलर हड़प चुका था। कहा जा रहा है कि उसने धोखाधड़ी से कमाए गए इस पैसे को शेल कंपनियों के जरिए भारत और दूसरे देशों में ट्रांसफर किया।

Shubman Gill बने भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान, इंग्लैण्ड के खिलाफ इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अमेरिका में मिल चुकी है 6 साल की सजा

आपकी जानकारी के लिए बता दें,अमेरिकी न्याय विभाग ने मार्च 2022 में एक प्रेस बयान जारी किया गया था। जिसमे कहा गया था कि चंडोक को अमेरिकी वरिष्ठ नागरिकों के साथ धोखाधड़ी के मामले में दोषी ठहराया गया है। अमेरिकी अदालत ने इस अपराध के लिए उसे 6 साल जेल की सजा सुनाई थी। चंडोक की धोखाधड़ी योजना मुख्य रूप से वरिष्ठ नागरिकों को लक्षित करती थी, जिन्हें फर्जी तकनीकी सहायता सेवाओं के नाम पर ठगा जाता था। वहीं, सीबीआई ने चंडोक को भारत प्रत्यर्पित करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों के साथ मिलकर एक लंबी और जटिल कानूनी प्रक्रिया का पालन किया। कई सालों तक कानूनी लड़ाई के बाद, सीबीआई अब उसे भारत ले आई है।

अब भारत में मिलेगी सजा

वहीँ अब चंडोक CBI की रिमांड पर है। इसके बाद इस आरोपी को भारत के कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां सीबीआई उसकी हिरासत की मांग करेगी, ताकि मामले की गहन जांच की जा सके और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। आपको बता दें कि इस प्रत्यर्पण को सीबीआई के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ भारत की कड़ी कार्रवाई को दर्शाता है।

मुस्लिम महिलाएं क्यों लगाती हैं सिंदूर? यहां जानिए सच्चाई