India News (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh On Rahul Gandhi: राहुल गांधी इस समय अमेरिका के दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने आरएसएस को लेकर एक टिप्पणी की है। जिसपर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। जिसमें उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को उस समय के बारे में कोई जानकारी नहीं है। राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को कहा कि अगर दिवंगत लोगों से जुड़ने के लिए कोई तकनीक है, तो कांग्रेस नेता को अपनी दादी (इंदिरा गांधी) से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भूमिका के बारे में पूछना चाहिए।
आरएसएस को समझने के लिए राहुल गांधी को कई जन्म लेने होंगे
राहुल गांधी के बयान के कुछ घंटों बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। राहुल गांधी ने कहा कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मानना है कि भारत एक विचार है, जबकि उनकी पार्टी का मानना है कि भारत विचारों की बहुलता है। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को उस समय के बारे में कोई जानकारी नहीं है, जब उनकी दादी पाकिस्तान के खिलाफ एक महत्वपूर्ण लड़ाई लड़ रही थीं। उन्होंने कहा, “अगर दिवंगत लोगों से संवाद करने के लिए कोई तकनीक है, तो राहुल को अपनी दादी से उस समय आरएसएस की भूमिका के बारे में पूछना चाहिए या वह इतिहास के पन्नों में देख सकते हैं।” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को आरएसएस को समझने के लिए कई जन्म लग जाएंगे।
राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि देश के साथ गद्दारी करने वाला व्यक्ति संगठन को नहीं समझ सकता। आगे उन्होंने कहा कि जो लोग विदेश जाकर देश की आलोचना करते हैं, वे आरएसएस को सही मायने में नहीं समझ सकते। गिरिराज सिंह ने कहा, “ऐसा लगता है कि राहुल गांधी देश की छवि खराब करने के लिए ही विदेश जाते हैं। आरएसएस का जन्म भारत की संस्कृति और परंपराओं से हुआ है।”
अमेरिका में राहुल गांधी ने आरएसएस के बारे में ऐसा क्या कह दिया?
अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा कि, “आरएसएस का मानना है कि भारत एक विचार है और हमारा मानना है कि भारत विचारों की बहुलता है। हमारा मानना है कि सभी को भाग लेने की अनुमति दी जानी चाहिए, सपने देखने की अनुमति दी जानी चाहिए और उनकी जाति, भाषा, धर्म, परंपरा या इतिहास की परवाह किए बिना उन्हें जगह दी जानी चाहिए। यह लड़ाई है और यह लड़ाई चुनाव में स्पष्ट हो गई है। जब भारत के लाखों लोगों ने स्पष्ट रूप से समझ लिया कि भारत के प्रधानमंत्री भारत के संविधान पर हमला कर रहे हैं।” राहुल गांधी ने डलास में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से लोगों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डर खत्म हो गया है।
अधिकारी ने बांधा पायजामे का नाड़ा…उतारे ‘मंत्री जी’ के जूते, वायरल वीडियो को लेकर मचा हंगामा