India News (इंडिया न्यूज),Chandigarh Police: 14 मार्च को जीरकपुर बॉर्डर पर तेज रफ्तार पोलो कार की टक्कर से चंडीगढ़ पुलिस के एक कांस्टेबल और एक होमगार्ड वालंटियर की मौत हो गई थी। चंडीगढ़ पुलिस ने सभी कर्मचारियों को इन दोनों शहीदों के परिवारों को अपना एक दिन का वेतन दान करने का निर्देश दिया है।

भारत घूमने आई थी…गंदगी देखकर खुद कचरा उठाने लगी विदेशी महिला, Video देखकर शर्म से झुक जाएगा भारतीयों का सिर

न देने वाले 7 दिन के अंदर दर्ज कराएं आपत्ति

विभाग ने यह भी कहा कि अगर कोई पैसा नहीं कटवाना चाहता है, तो उस पर कोई बाध्यता नहीं है। वह अपने संबंधित विभाग के अधिकारी को अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। गौरतलब है कि जीरकपुर बॉर्डर पर शुक्रवार सुबह होली के लिए लगाए गए चेक पोस्ट पर एक कार चालक ने पुलिस कर्मियों और एक व्यक्ति को कुचल दिया था। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि तीनों लोगों के शव सुरक्षा के लिए लगाए गए कंटीले तारों में फंसकर टुकड़े-टुकड़े हो गए थे।

चंडीगढ़ में कांस्टेबल-होमगार्ड समेत 3 की मौत

मृतकों में कांस्टेबल सुखदर्शन, होमगार्ड वालंटियर राजेश और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही कार में बैठे तीन नाबालिगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा निवासी गोविंद के रूप में हुई है। मृतक कांस्टेबल सुखदर्शन की पत्नी रेणु भी चंडीगढ़ पुलिस में हैं। होमगार्ड राजेश पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला था। वह सेक्टर-31 में रहता था। मरने वाले तीसरे व्यक्ति की पहचान समर्थ दुआ के रूप में हुई है। वह पंजाब यूनिवर्सिटी के कैंपस में रहता था।

Trump की जिद की वजह से कहीं तड़प कर ना मर जाएं ये लोग? अपने पर आया भारत तो अमेरिका में हर जगह से उठेंगी चीखें