India News(इंडिया न्यूज),Chandrayaan 1st Message: चंद्रयान-3 बुधवार को इतिहास रचते हुए चांद के दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया। जिसके बाद इसरो ने ट्वीट कर बधाई दी है। इसके साथ हीं इसरो ने ट्वीट कर एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए लिखा कि, “चंद्रयान-3 मिशन का संदेश (Chandrayaan 1st Message)- मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं और आप भी। चंद्रयान-3 सफल रहा। चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए पूरे देश को बधाई। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल विक्रम के चंद्रमा पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो प्रमुख एस। सोमनाथ ने कहा, “भारत चंद्रमा पर है।
भारत की नजरें असीमित संभावनाओं पर बरकरार
मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा कि, भारत न सिर्फ चांद पर कदम रखा है, बल्कि आगे की असीमित संभावनाओं पर भी अपनी नजरें गड़ाए हुए है। बता दें कि, कंबोज ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत अपने वैज्ञानिकों के समर्पण और प्रतिभा से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच गया है, जहां आज तक दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंच सका है। यह उपलब्धि न केवल चंद्रमा पर भारत की उपस्थिति का प्रतीक है, बल्कि 1.4 अरब भारतीयों की आकांक्षाओं का भी प्रतीक है। साथ ही यह मानवता के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास अज्ञात क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं।
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का मनाया जश्न
मिली जानकारी के अनुसार लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने बुधवार को इसरो के चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग का जश्न मनाया। उच्चायोग में लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए। वहीं, भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर भारत को बधाई दी। एलिस ने एक्स पर लिखा, दुनिया के लिए भारत के लिए बड़ा लमहा…बधाई हो।
सुंदर पिचाई ने चंद्रयान के सफल होने पर दी बधाई
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो को बधाई दी। उन्होंने कहा, यह वाकई अविश्वसनीय लमहा है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो को बधाई। चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया।
ये भी पढ़े
- Chandrayan- 3: रूस की गलती कैसे बनी भारत कैसे बनी ताकत? कहां पर चुका था रूस
- Farrukhabad News : खनन माफियाओं की दबंगई, चौकी इंचार्ज को दी भद्दी भद्दी गलियां, बीजेपी का कार्यकर्ता होने की दे डाली धमकी