India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3, दिल्ली: चंद्रयान-3 की लैंडिग का समय स्पेस संस्थान इसरो की तरफ से आज यानी 23 जनवरी शाम 6 बजकर 4 मिनट निर्धारित किया गया है। पूरा देश इसकी सफलता का इंतजार कर रहा है। देश के अलग-अलग इलाकों में चंद्रयान की सफल लैंडिग के लिए पूजा-पाठ और दुआओं का दौरा जारी है।

  • चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ भारत ने रचा इतिहास

चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो गई है। पूरे देश में जश्न शुरू हो चुका है।

  • लैंडर विक्रम की लैंडिंग की शुरुआत

लैंडर विक्रम की चांद की सतह पर लैंडिंग की प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। इसरो ने अपने मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स से इसको लाइव दिखा रहा है। करीब 22 मिनट बाद इसरो लैंडर को लैंड करने का कमांड देगा।

  • चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए हजरतबल दरगाह में नमाज

चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के लिए लोगों ने श्रीनगर के हजरतबल दरगाह में नमाज अदा की। लैंडर मॉड्यूल आज शाम को पावर्ड डीसेंट शुरू करेगा।

  • चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले पूरे देश में जगह-जगह पूजा

चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग से पहले देशभर के कई स्‍कूलों में लाइव दिखाने का इंतजाम किया गया है। मंदिर से लेकर मस्जिद तक, सभी धर्मों के लोगों ने चंद्रयान मिशन की सफलता की दुआ मांगी।

  • तय समय पर ही होगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग, इसरो ने ट्वीट कर दी जानकारी

ISRO ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि ऑटोमेटिक लैंडिंग सिस्टम शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शाम करीब 17:44 बजे निर्धारित प्वाइंट पर लैंडर मॉड्यूल (LM) के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

  • Chandrayaan-3 मिशन की सफलता के लिए योग गुरु रामदेव ने की पूजा

चंद्रयान की कामयाबी के लिए देशभर में प्रार्थनाओं का दौर जारी है। योग गुरु रामदेव ने भी चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए हरिद्वार में पूजा की।

  • चंद्रयान-3 सॉफ्ट लैंडिंग कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे PM

पीएम मोदी 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं ऐेसे में बुधवार को चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करेंगा। वहीं इस गौरवशाली पल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होगें। पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका से चंद्रयान-3 सॉफ्ट लैंडिंग कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे।

  • वैज्ञानिकों ने इतिहास रचा- सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इतिहास भारत के विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने रचा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है और अब हमारा प्रयास है कि चांद पर भी तिरंगा लहराए।

  • हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण- मुरलीधरन

चंद्रयान-3 मिशन पर राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण होगा…भारत उस चरण पर पहुंच गया है जहां वह चंद्रमा पर अपना उपकरण भेज सकता है…मैं विक्रम को चंद्रमा की सतह पर उतरते देखने का इंतजार कर रहा हूं।

  • पूरे देश को इंतजार- हरीश रावत

चंद्रयान-3 मिशन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि पूरे देश के साथ हम भी इस महान क्षण का इंतजार कर रहे हैं और हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का सपना सच हो। और इसका परिणाम मानवता का कल्याण हो। हमें दूरदर्शी पंडित जवाहरलाल नेहरू को भी याद रखना चाहिए जिन्होंने इसरो की स्थापना की और आज की उपलब्धियों की नींव रखी।

  • इसरो ने तस्वीर साझा की

इसरो ने लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) द्वारा लिया गय नया वीडियो जारी किया। एलपीडीसी छवियां ऑनबोर्ड चंद्रमा संदर्भ मानचित्र के साथ मिलान करके लैंडर मॉड्यूल को उसकी स्थिति (अक्षांश और देशांतर) निर्धारित करने में सहायता करती हैं।

इसरो ने लिखा, “मिशन तय समय पर है। सिस्टम की नियमित जांच हो रही है। सुचारू रूप से आगे बढ़ना जारी है। मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (MOX) ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ है! MOX/ISTRAC पर लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण 23 अगस्त 2023 को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा।

चांद पर तिरंगा फहराएगा- केशव मौर्य

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व की बात है. हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि चंद्रयान-3 लैंडिंग प्रक्रिया के आखिरी चरण में है। पूरा देश प्रार्थना कर रहा है, मैं मेरा दृढ़ विश्वास है कि प्रार्थनाएं परिणाम दिखाएंगी और चंद्रयान-3 चंद्रमा पर तिरंगा फहराएगा।

  • चंद्रमौलेश्वर शिव मंदिर में यज्ञ

शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए मुंबई के चंद्रमौलेश्वर शिव मंदिर में हवन का आयोजन किया।

  • वैज्ञानिकों ने मेनहत की- संजय राउत

चंद्रयान 3 मिशन पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत का कहना है, “यह देश के लिए बहुत बड़ी बात है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सालों तक हमारे वैज्ञानिकों ने इस प्रोजेक्ट पर बहुत मेहनत की है। वे सभी सराहना के पात्र हैं।” …सरकार चाहे कांग्रेस की हो या भाजपा की, हमारा कर्तव्य है कि हम उनका (वैज्ञानिकों) समर्थन करें।

यह भी पढ़े-