India News ( इंडिया न्यूज़ ) Chhath Puja 2023: देशभर में छठ पर्व की तैयारी शुरू हो गई हैं। बता दें, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठ का त्योहार ज्यादा मान्यता है। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी ऐसे कई बड़े सितारें है जो छठ पूजा करते है और हर साल अपने परिवार के साथ खूब तैयारी भी करते हैं। हम आपको बॉलीवुड के ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि छठ पूजा में अपनी गहरी आस्था रखते हैं। तो चलिए बताते है उनके नाम…

गुरमीत चौधरी

बिहार में जन्मे एक्टर गुरमीत चौधरी ने पत्नी देबिना के साथ छठ पूजा की थी। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। गुरमीत के इन तस्वीरें पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया था।

पंकज त्रिपाठी

बॉलीवुड में कॉमिक रोल हो या गंभीर रोल पंकज त्रिपाठी हर किरदार में ढल जाते हैं। वेब सीरीज के कालीन भइया से लेकर स्त्री के मजेदार किरदार तक, पंकज त्रिपाठी ने अपने हर किरदार के साथ हमेशा न्याय किया है। पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज से ताल्लुक रखते हैं।

मनोज बायपेजी

मनोज बायपेजी ने फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपना दबदबा बनाया हुआ है। बता दें एक्टर का जन्म भी बिहार में हुआ है। उनका परिवार भी ये छठ का पर्व मनाता है।

रतन राजपूत

रतन राजपूत लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन अपने कल्चर और अपने गांव से काफी जुड़ी हुई हैं। एक्ट्रेस अक्सर गांव से अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं। इन्हीं वीडियो में रतन कई बार बता चुकी हैं कि वे छठ पर्व पर खास तैयारियां करती हैं। बता दें कि उनके घर पर भी छठ पूजा होती है। उनके भाई और बाकी रिश्तेदार बिहार में ही रहते हैं।

ये भी पढ़ें – Koffee With Karan 8: राहा की फोटो वायरल होने पर रो पड़ी थी Alia Bhatt, इस तरह Ranbir Kapoor ने किया था सपोर्ट