India News (इंडिया न्यूज), Chhath Puja: त्योहार का मौसम शुरु हो चुका है। धनतेरस, दिवाली, भाईदूज और उसके बाद महा पर्व छठ का त्योहार मनाया जाना है। वहीं अगर दिल्ली की बात करें तो यहां प्रदूषण के कारण पहले हीं लोगों का दम घूट रहा है। जिसके कारण जीआरएपी- 4 लागू कर दिया गया है। इन सब के बीच आज दिल्ली उच्च न्यायालय ने यमुना किनारे छठ मनाने साफ मना कर दिया है।
- यमुना घाट पर छठ पूजा करने पर रोक
- 17 नवंबर को नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत
याचिका पर विचार से इंकार
बता दें कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने यमुना किनारे छठ पूजा मनाने के परमीशन को लेकर याचिका दायर की गई थी। जिसे आज (बुधवार) दिल्ली उच्च न्यायालय ने विचार करने से साफ इंकार कर दिया है। यह याचिका छठ पूजा संघर्ष समिति द्वारा दायर की गई थी। जिसपर हाई कोर्ट ने विचार करने से मना कर दिया है। बता दें कि छठ मुख्य तौर पर बिहार, उत्तरप्रदेश में मनाया जाता है। बाकी अन्य राज्यों में भी इस त्योहार को काफी धूमधाम से मनाया जाता है।
कब मनाया जाएगा त्योहार
बता दें कि फेस्टीवल सीजन 10 नवंबर से शुरु हो जाएगा। इस दिन धनतेरस के साथ दिपावली की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद 12 नवंबर को पूरे देश में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। 13 नवंबर को सोमवती अमावस्या, 14 नवंबर को अन्नकूट व गोवर्धन पूजा और 15 नवंबर को भैया दूज, गोधन तथा चित्रगुप्त पूजा का त्योहार मनाया जाएगा। इसके बाद 17 नवंबर को नहाय खाय के साथ Chhath Puja की शुरुआत होगी। जो की 20 नवंबर तक मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः-
- Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण पर आज बड़ी बैठक, एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने दिया था निर्देश
- Rajasthan Election 2023: राजस्थान में बीजेपी का सीएम चेहरा कौन? इस नाम की हो रही जोरदार चर्चा
- Demonetisation 7 Years: नोटबंदी को हुए सात साल, जानें अबतक क्या-क्या हुआ