India News ( इंडिया न्यूज), Chhattisgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Modi ने अपने छत्तीसगढ़ के दौरे पर कांग्रेस पर घोटाले का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस तरह घोटालों की राजनीति करती है उसमें सिर्फ उसके नेताओं की तिजोरी भरती है। गरीब कल्याण में भले पीछे हों लेकिन भ्रष्टाचार में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आप कल्पना करिए, अगर कोई गाय के गोबर में भी भ्रष्टाचार करे तो उसकी मानसिकता क्या होगी।
बता दें कि पीएम मोदी गुरुवार को मध्यप्रदेश को छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। जहां उन्होंने हजारों करोड़ के विकास प्रोजक्ट का शिलन्यास किया। जिसके अलावा उन्होंने दोनों प्रदेशों में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए रैलियों को भी संबोधित किया। पीएम ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक रोड शो और विजय शंखनाद रैली को भी संबोधित किया।
सनतान को लेकर विपक्ष पर PM Modi का हमला
पीएम मोदी ने इस दौरान विपक्षी गठबंधन को सनातन पर टिप्पणी करने के लिए भी घेरा। उन्होंने कहा कि अब INDI गठबंधन ने तय किया है कि वे भारत की सनातन संस्कृति को समाप्त करके रहेगा यानी जो संस्कृति हज़ारों साल से भारत को एक किए हुए है, ये लोग सत्ता के लालच में उसे तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति वह है जिसमें भगवान राम शबरी को मां कहकर उनके जूठे बेर खाने का आनंद लेते हैं।
चंद्रयान की सफलता का भी किया जिक्र
संबोधन के दौरान पीएम ने भारत के मिशन चंद्रयान-3 की सफलता पर भी बात कही। उन्होंने कहा कि देश में आजकल उत्सव का माहौल है, ऐसे में हर खुशी डबल हो गई है। कुछ ही दिन पहले हमारे वैज्ञानिकों ने भारत को चांद पर पहुंचा दिया। भारत का चंद्रयान वहां पहुंचा जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच पाया था। जैसे छत्तीसगढ़ में कहते हैं- छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, वैसे ही आज दुनिया कह रही है भारत का चंद्रयान सबसे बढ़िया।
छत्तीसगढ़ को लेकर PM Modi ने कही ये बात
पीएम ने छत्तीसगढ़ को लेकर कहा कि एक समय था जब छत्तीसगढ़ केवल नक्सली हमलों और हिंसा के लिए जाना जाता था। भाजपा सरकार के प्रयासों के बाद आज छत्तीसगढ़ की पहचान यहां किए गए विकास कार्यों से हो रही है। उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को कांग्रेस के ATM की तरह उपयोग किया जा रहा है। झूठा प्रचार और आकंठ भ्रष्टाचार ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पहचान है। वे तो कहते हैं बहुत सालों बाद मौका मिला है, आगे नहीं मिलने वाला, यही समय है जितना हो सके लूटो। कांग्रेस और भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने है।”