India news (इंडिया न्यूज़),Chirag Paswan: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को समर्थन देने का एलान किया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा जब-जब चुनाव होते हैं, तब तक कई योजनाओं को रोकना पड़ता है। ऐसे में आम जनता को काफी परेशानी होती है। इसी के कारण 2019 में ही इसकी मांग की गई थी। उन्होंने आगे कहा हमारी पार्टी एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर केंद्र सरकार का समर्थन करेगी।

प्रधानमंत्री काफी पहले से प्रयासरत हैं- चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा कि एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर देश के प्रधानमंत्री पहल कर चुके है। इस पर काफी चर्चा भी किया जा चुका है। अब सांसद की विशेष सत्र बुलाया गया है। इस सत्र में अगर एक देश एक चुनाव का प्रस्ताव आता है तो हमारी पार्टी सरकार का समर्थन करेगी। वही विपक्ष के तरफ से कहा जा रहा है कि, एनडीए सरकार डर गयी है। इस प्रश्न के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष हद कर दी है, केंद्र सरकार डरी गयी है, घबरा गयी है बार-बार कहा जा रहा है। हमे नहीं लगता जिसकी बहुमत की सरकार है वह डरी हुई है।

विपक्ष के पास ना निति न नियत

चिराग पासवान ने आगे कहा कि जिनका नेतृत्व इतना मजबूत है। वह कैसे डरे हुए है। विपक्षी गठबंधन पर हमला बोलते हुए चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष के पास ना निति है न नियत है। यह सब कहने की राजनीती है। 2018 में भी विपक्ष के लोग इसी तरह के बात कर रहे थे, लेकिन  उनलोगों को कुछ हाशिल नहीं हो पाई।बता दें कि चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान नरेंद्र मोदी सरकार फस्ट और सेकेन्ड दोनों में मंत्री थे। बीमारी के वजह से उनकी मृत्यु हो गयी। तभी से लोकजन शक्ति पार्टी 2 गुट में बट गयी एक गुट के नेता चिराग पासवान तो दुसरे गुट के नेता उनके चाचा पाशुपति कुमार पारस है। पारस अभी वर्तमान में एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री है।

यह भी पढ़े