India News (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बिहार में एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारा फाइल हो चुका है। जिसमें बीजेपी को 17, जोडीयू को 16, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 5 सीट और हम को 1 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 1 सीट दी गई है। वहीं पशुपति पारस अभी भी खाली हाथ है। इसी बीच लोजपा के नेता चिराग पासवान ने हाजीपुर सीट को लेकर फिर से बयान दिया है।
- मैं चुनौती को स्वीकार करता हूं-चिराग पासवान
- हाजीपुर मेरे पिता की कर्मभूमि थी-चिराग पासवान
हाजीपुर सीट का प्रतिनिधित्व
बता दें कि हाजीपुर सीट का प्रतिनिधित्व चिराग पासवान के दिवंगत पिता राम विलास पासवान करते थें। उन्होंने इस बात को दोहराते हुए कहा कि “हाजीपुर मेरे पिता की कर्मभूमि थी।” चिराग अपने चाचा पशुपति कुमार पारस के खिलाफ इस सीट से चुनाव लड़ेंगे।
बिहार से एकमात्र केंद्रीय कैबिनेट मंत्री
यह सीट बिहार से एकमात्र केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पशुपति कुमार पारस के पास है, जो भाजपा के बाहर से हैं। पारस ने 2019 में लोकसभा में पदार्पण किया। उस समय राम विलास पासवान (जिन्होंने कुल आठ बार हाजीपुर का प्रतिनिधित्व किया था) ने राज्यसभा का रास्ता चुना।
Lok Sabha Polls 2024: लोकसभा चुनाव का आज से आगाज, चुनाव आयोग ने पहले चरण के लिए जारी किया अधिसूचना
चुनौती को किया स्वीकार
चिराग पासवान ने कहा कि “उनका वहां से चुनाव लड़ने के लिए स्वागत है। मैंने सभी चुनौतियों का बहादुरी से सामना किया है। मैं कभी भी किसी चुनौती से नहीं डरा…मैं इस चुनौती को भी स्वीकार करता हूं। दिवंगत पासवान द्वारा स्थापित और फिर उनके बेटे और उत्तराधिकारी चिराग पासवान के नेतृत्व वाली एलजेपी को संस्थापक की मृत्यु के कुछ ही महीनों बाद 2021 में पारस ने विभाजित कर दिया था।