India News (इंडिया न्यूज),Aaj ka Mausam: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। यहां न सिर्फ अधिकतम तापमान बढ़ रहा है बल्कि न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है। सोमवार को दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, दिल्ली के मानक केंद्र सफदरजंग में तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक 29 डिग्री दर्ज किया गया। अब मौसम में आए बदलाव के चलते 19 और 20 फरवरी को बारिश की संभावना है।
बारिश की संभावना
हालांकि, इससे तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आएगी। जनवरी से फरवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत में करीब 80 फीसदी बारिश की कमी रही। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ दाखिल हुआ है, जिसके चलते 16 और 17 फरवरी को आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। अब 19 और 20 फरवरी को भी बारिश की संभावना है।
छाए रहेंगे बादल
इससे उत्तरी मैदानी इलाकों में बढ़ते तापमान पर कुछ ब्रेक जरूर लगेगा। इस दौरान तापमान 25-28 डिग्री के बीच बना रहेगा। इस समय दिन और रात दोनों समय तापमान सामान्य से काफी अधिक है, जिससे मौसम गर्म हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
भारत में जल्द शुरू होगी ऑन-रोड वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग एयर एम्बुलेंस, इस कंपनी को दिया गया जिम्मा