India News (इंडिया न्यूज), Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को गंभीर चोट आई है। इस बात की जानकारी पार्टी की ओर से दी गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक उन्हें SSKM में भर्ती कराया गया है।इस बात की जानकारी देते हुए पार्टी की ओर से कहा कि हमारे अध्यक्ष ममता बनर्जी को गंभीर चोट लगी है। अपनी प्रार्थनाओं में कृपया उन्हें शामिल करें।
Also Read: Ram Gopal Varma ने राजनीति में ली एंट्री, आंध्र प्रदेश की इस जगह से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
पिछले साल भी आई थी चोट
मिल रही जानकारी के मुताबिक उन्हें अपने घर में चोट लगी है। बता दें कि इससे पहले पिछले साल जून में ममता बनर्जी के पैर में चोट लग गई थी। जब खराब मौसम के कारण उनके हेलीकॉप्टर को सिलीगुड़ी के पास सेवोके एयरबेस पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी। उनके बाएं घुटने के जोड़ और बाएं कूल्हे के जोड़ में लिगामेंट में चोटें आईं थी।
Also Read: आसान भाषा में जानें क्या है CAA, भारतीय नागरिक पर क्या होगा असर?