India news(इंडिया न्यूज़), CM Nitish: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुनाव लड़ने की चर्चा राष्ट्रीय राजनीति में खुब चल रही है। इसी बीच जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश (उप्र) प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को सब कुछ साफ कर दिया। श्रवण कुमार ने कहा अभी न बिहार के मुख्यमंत्री ने कोई इच्छा व्यक्त नहीं की है। न ही पार्टी ने इस पर कोई फैसला किया है। बता दें कि पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी बलिया में एक कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही।

बिहार यूपी के लोग चाहते है नीतीश लड़े लोकसभा चुनाव

उन्होंने आगे कहा बिहार, उत्तर प्रदेश से लेकर देश के विभिन्न राज्यों के लोग यह मांग कर रहे हैं कि नीतीश कुमार को गठबंधन ‘इंडिया’ की तरफ से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाए।उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उप्र की फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के बारे में  पूछे जाने पर कहा कि,‘‘नीतीश कुमार ने फुलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अभी तक कोई इच्छा व्यक्त की है।

पंडित नेहरू कर चुके है,फुलपुर संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व

इससे पहले उत्तर प्रदेश में जेडीयू के बड़े नेता और पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश की फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े सकते है। बता दें कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू फुलपुर संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व किए थे। इतना ही नहीं भूतपूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह भी इस सीट से सांसद रह चुके है। इस सीट से जेडीयू की नजर होने की सबसे बड़ा कारण यह है कि यहां से आठ बार कुर्मी समुदाय के प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। मौजूदा सांसद केशरी देवी पटेल भी इसी समुदाय से है। बिहार के सीएम नीतीश भी इसी समुदाय से आते हैं।

यह भी पढ़े