India News(इंडिया न्यूज), Maharashtra politics: अजित पवार जब से NCP तोड़कर NDA में शामिल हुए हैं तभी से महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे थे। सूत्रों के हवाले से आयी मिली खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि, सरकार में शामिल तीनो दलों में विभागों को लेकर खींचतान चल रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ अपने आवास पर बैठक की।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि, जल्द ही कैबिनेट का विस्तार किया जायेगा। इसके अलावा उनके द्वारा बैठक से सम्बंधित ज्यादा कोई जानकारी नहीं दी गयी। वहीं मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, अजित पवार एक अच्छे पोर्टफोलियो की मांग पर अड़े हुए हैं।
देर रात हुई बैठक
बता दें कि, कल देर रात 11:12 बजे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने वर्षा आवास में पहुंचे वहीं उपमुख्यमंत्री अजित पवार दोपहर 12:30 बजे वर्षा बंगले पहुंचे थे और 1:26 बजे देवगिरी निवास के लिए रवाना हुए थे। वही इसके घंटे भर पहले और एक घंटे के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के बीच बैठक हो चुकी थी।
उद्धव ठाकरे पर जमकर बरसे सीएम शिंदे
महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि,”जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। उसके बाद सीएम ने देवेंद्र फड़णवीस पर उद्धव ठाकरे की टिप्पणी निंदा करते हुए कहा कि, उन्होंने (उद्धव ठाकरे) साल-2019 में बालासाहेब ठाकरे के विचारों को त्याग दिया और लालच में सब कुछ भूल गए।” उन्हें देवेंद्र फड़नवीस के बारे में बोलने का क्या अधिकार है?
ये भी पढ़े-