India News (इंडिया न्यूज),CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर समय किसी ना किसी चीज को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के सीएम हैं। योगी आदित्यनाथ अपने कई कड़े फैसलों की वजह से जनता में खूब लोकप्रिय हैं। उत्तर प्रदेश की जनता तो उन्हे पसंद करती है लेकिन देश भर के लोगों के भी वो चहेते हैं। MOTN सर्वे में जनता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री माना है। सर्वे के मुताबिक, 35.3% लोगों ने योगी आदित्यनाथ के पक्ष में वोट किया, जिससे वे इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।

दूसरे नंबर पर रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री

इंडिया टुडे ग्रुप और सी वोटर द्वारा 2 जनवरी 2025 से 9 फरवरी 2025 के बीच मूड ऑफ द नेशन (MOTN) सर्वे कराया गया। इस सर्वे में भारत की सभी 543 लोकसभा सीटों से कुल 54,418 लोगों से बातचीत की गई। इसके अलावा पिछले 24 हफ्तों के दौरान 70,705 लोगों की राय भी ली गई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहीं। सर्वे के मुताबिक, 10.6% लोगों ने ममता बनर्जी को देश की सबसे अच्छी मुख्यमंत्री चुना। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 5.2% वोट पाकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस सर्वे ने दक्षिण भारत में उनकी लोकप्रियता पर फिर से मुहर लगा दी है। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को जनता से 5.1% वोट मिले, जिससे वे सूची में चौथे नंबर पर रहे। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को 4% वोट मिले और वे पांचवें स्थान पर रहे।

टॉप 5 मुख्यमंत्री

सर्वे में शामिल बाकी मुख्यमंत्रियों को भी जनता का समर्थन मिला, जिसमें सिद्धारमैया को 3.5%, हिमंत बिस्वा सरमा और नीतीश कुमार को 3.4% जबकि मोहन यादव को 2.2% वोट मिले। इस सर्वे के नतीजों से साफ है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता की पहली पसंद बने हुए हैं। वहीं, ममता बनर्जी, एमके स्टालिन, चंद्रबाबू नायडू और देवेंद्र फडणवीस भी टॉप 5 मुख्यमंत्रियों की सूची में शामिल हैं। यह रिपोर्ट राज्यों के राजनीतिक परिदृश्य के बारे में अहम संकेत देती है।

भारत के खिलाफ अमेरिका में ऐसा क्या हुआ…, बंद हो गई ट्रंप की बोलती, रिपोर्टर के सवालों पर दिया अटपटा जवाब

बोर्ड परीक्षा 2025 के दौरान दिल्ली मेट्रो से सफ़र करने वाले स्टूडेंट्स को लंबी लाइन, तलाशी और टिकटिंग के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं..

पति का कर्ज कुछ इस अंदाज में चुकाती दिखी पत्नी! लोन रिकवरी एजेंट संग लड़ी अंखियां, घर की बहू के इस फैसले ने हिला दिया पूरा कुनबा!