India News (इंडिया न्यूज़), Aaj ka Mausam: उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड के साथ बारिश ने दस्तक दे दी है, वहीं पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो रही है। दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश के बाद रविवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय कोहरा रहेगा और सूरज सामान्य से ज्यादा देर तक छिपा रह सकता है। राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर का कहर जारी है। आईएमडी के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया है।
अगले सप्ताह शुष्क और ठंडा मौसम जारी रहेगा। नए साल की पूर्व संध्या पर ठंड और हल्का कोहरा छाया रहेगा, जिससे बाहरी कार्यक्रमों में मुश्किलें आ सकती हैं। पिछले छह वर्षों से नए साल की पूर्व संध्या पर तापमान 5°C या उससे कम रहा है, जिसमें सबसे कम तापमान 28 दिसंबर 2019 को 2.4° रहा था। 2007 के बाद से सबसे कम तापमान 7°C से नीचे रहा है। इस साल भी 31 दिसंबर की शाम/रात को तापमान 6°-7°C के बीच रहने की उम्मीद है।
जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में देर रात और सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। दो दिन की बारिश के बाद रविवार को बादल छाएंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। 29 जनवरी से 3 जनवरी तक हल्के से घने कोहरे की चेतावनी है। न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 16 से 23 डिग्री रहने की संभावना है।
सभी को बनवाना होगा आपार कार्ड, कोई नहीं कर पाएगा फर्जी काम…सरकार ने निकाला नया तरीका
सुबह और शाम को कोहरा छाया रहेगा
उत्तर भारत के कुछ स्थानों पर 29 दिसंबर से शीत लहर की स्थिति शुरू होने की संभावना है। 28-30 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, राजस्थान के कुछ स्थानों पर देर रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 30 और 31 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है। दिल्ली में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। शाम या रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है।
Gautam Adani ने वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर दी टिप्स, कहा-जब आप वो काम करते हैं जो…