India News (इंडिया न्यूज),Aaj ka Mausam: दिल्ली एनसीआर में पिछले 3 दिनों से खिली तेज धूप की वजह से लोगों को जनवरी में ही मार्च जैसा अहसास होने लगा है। तापमान भी लगातार बढ़ रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है कि दिल्ली एनसीआर से सर्दी विदा हो गई है। बल्कि कल से सर्दी यू-टर्न लेगी। क्योंकि आज रात से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा, जिसका असर 22 और 23 जनवरी को देखने को मिलेगा।
22 और 23 जनवरी की शाम से दिल्ली में तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी। इसके बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। बारिश हल्की होगी, लेकिन लंबे समय तक होने की वजह से तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
कोहरे का येलो अलर्ट
दिल्ली मौसम विज्ञान केंद्र ने 22 जनवरी को घने कोहरे के लिए पहले ही येलो अलर्ट जारी कर दिया है। यह येलो अलर्ट रात, शाम और सुबह के लिए जारी किया गया है। जबकि 23 जनवरी को घने कोहरे के लिए कोई येलो अलर्ट नहीं है, 23 जनवरी को नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश देखने को मिलेगी। ऐसे में सर्दी एक बार फिर यू-टर्न लेगी और कड़ाके की ठंड एक बार फिर दस्तक देगी, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी और लोगों को सूरज के दर्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल अगले दो दिन बादल छाए रहने का अनुमान है। ऐसे में 26 जनवरी तक कड़ाके की ठंड रहेगी और तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
IIT Madras के डायरेक्टर ने किया गोमूत्र की महिमा का गुणगान, वीडियो वायरल होते ही छिड़ गई तीखी बहस
ऐसा रहेगा दिल्ली एनसीआर का तापमान
दिल्ली मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। नोएडा का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। गुरुग्राम का अधिकतम तापमान आज 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
नशीली दवा खिलाकर पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो, फिर दोस्त के साथ मिलकर किया ऐसा घिनौना काम कि…