देश में जारी हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच मौसम विशेषज्ञों ने नागरिकों के लिए एक बुरी खबर दी है। उत्तर भारत में कभी न होने वाली ठंड का अनुमान लगाया गया है। विशेषज्ञ के मुताबिक उत्तर भारत में अगले हफ्ते तापमान -4 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है।

ऑनलाइन मौसम मंच लाइव वेदर ऑफ इंडिया के संस्थापक नवदीप दहिया ने ट्वीट किया, 14 से 19 जनवरी के बीच कड़ाके की ठंड पड़ रही है और 16 से 18 जनवरी के बीच इसके चरम पर रहने की संभावना है। कल ही राजधानी दिल्ली में हलकी बारिश से तापमान थोड़ा और नीचे आया है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली और इसके आस-पास के राज्यों में परसों यानी शनिवार 14 जनवरी से शीतलहर चलने की संभावना है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस से शुक्रवार तक कुछ राहत की उम्मीद की जा सकती है लेकिन उसके बाद ठंड बढ़ सकती है। ठंड के मौसम में दिन छोटा और रात लंबी होती है, लेकिन लोहड़ी के त्योहार से यह माना जाता है की अब से दिन लंबा और रात छोटी होगी। मतलब ठंड का प्रकोप थोड़ा कम होने की आशंका होती है। लेकिन विशेषज्ञ नवदीप दहिया की ट्वीट कुछ और ही बंया कर रही है, क्योंकि मकर संक्रांति/लोहड़ी 14 जनवरी यानी परसों ही है। अगर ठंड का प्रकोप और बढ़ता है तो सामान्य जन जीवन स्वाभिक तौर पर व्यस्त होगा क्योंकि मौदानी क्षेत्रों में लोगों को इतनी ठंड सहने की आदत नहीं है।