India News (इंडिया न्यूज),Aaj ka Mausam: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि यहां दिन का तापमान सामान्य से कई डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। हालांकि ताजा अनुमान के मुताबिक इस हफ्ते बारिश की संभावना है, जिससे एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मंगलवार को सुबह हल्का कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है, जबकि दोपहर बाद आंशिक बादल छा सकते हैं।
हो सकता है कोहरा
वहीं दिन में हवाओं की रफ्तार महज पांच किमी प्रति घंटा रहेगी। वहीं आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 29 से 31 जनवरी तक बादलों के साथ मध्यम कोहरा रह सकता है। जबकि कल दोपहर हवा की रफ्तार 10 से 15 किमी प्रति घंटा रह सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
क्या फरवरी में बारिश होगी?
मौसम विभाग के अनुसार एक फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक-दो दौर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि दो फरवरी को मौसम साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा और आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
बुराड़ी इलाके में अचानक गिरा मकान, मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
कल कितना रहा तापमान?
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। हवा में नमी का स्तर 41 से 91 फीसदी तक रहा।