Delhi Weather Update: उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत सहित दिल्ली-NCR में तीन दिन के लिए कोहरे और शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज शनिवार की सुबह राजधानी में काफी ठंड देखने को मिली। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दिए।

दिल्ली में 4 डिग्री से भी कम तापमान

आपको बता दें कि इस दौरान 4 डिग्री तक न्यूनतम तापमान पहुंचेगा। वहीं दिल्ली के कई इलाकों में 4 डिग्री से भी कम न्यूनतम तापमान पहुंच सकता है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से एक बार फिर से मैदानी इलाकों में ठंड की वापसी हो रही है। इससे दिल्ली-NCR में 48 घंटों में मौसम काफी अधिक सर्द हो जाएगा।

15 जनवरी से शुरू होगी कंपकपाने वाली ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक, घने कोहरे और ठंड का असर आज शनिवार से ही दिखाई देने लगेगा। हालांकि हाथ कंपा देने वाली ठंड का असर कल रविवार, 15 जनवरी से शुरू होगा। मौसम विभाग ने 17,18 और 19 जनवरी के लिए शीत लहर और घने कोहरे की भविष्यवाणी की है। इस दौरान 3 से 4 डिग्री तक न्यूनतम तापमान गिर जाएगा। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। 

Also Read: Earthquake: हिमाचल प्रदेश में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 3.2 तीव्रता