India News (इंडिया न्यूज़), Colombo: श्रीलंका में भारतीय मछुआरे पकड़े गए। ये मुद्दे इन दो देशों के बीच बने रहते हैं। लेकिन पहली बार इतनी बड़ी संख्या में भारतीय मछुआरे हिरासत में लिए गए। भारतीय मछुआरे इस गलती के पीछे काफी कारण देते हैं। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं, क्या है पूरा मामला..

कितने मछुआरे हिरासत में लिए गए?

श्रीलंका के तलाईमन्नार तट और डेल्फ्ट उपद्वीप के पास समुद्री सीमा में बुधवार को कथित रूप से मछली पकड़ने को लेकर श्रीलंकाई नौसेना ने 32 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए जाने के मामले में इस साल भारतीय मछुआरों की एक दिन में ये सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले इतनी संख्या में मछुआरों को हिरासत में लेने की खबर नहीं आई।

मछुआरों के साथ अब क्या होगा?

पकड़े गए मछुआरों और उनकी नौकाओं को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अब मन्नार और मैलाडी के मात्स्यिकी निरीक्षकों को सौंपा जाएगा। श्रीलंकाई नौसेना ने 2024 में अब तक 23 भारतीय नौकाओं और 178 भारतीय मछुआरों को पकड़ा है और उन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए प्रशासन को सौंपा है।