India News (इंडिया न्यूज), Madhya Pradesh Minister Vijay Shah Controversial Remarks: भाजपा से MP के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान से भाजपा का शीर्ष नेतृत्व खासा नाराज है, लेकिन मध्य प्रदेश के विवादित मंत्री विजय शाह को हटाने को लेकर भाजपा में असमंजस की स्थिति है। विजय शाह को लेकर भाजपा नेतृत्व में असमंजस की स्थिति है। भाजपा नेतृत्व विजय शाह मामले में न्यायालय और पुलिस द्वारा की जा रही कानूनी कार्रवाई तक इंतजार करने के पक्ष में है।

विजय शाह का गोंड जनजाति से होना भाजपा में असमंजस की स्थिति का कारण बन गया है। विजय शाह को मध्य प्रदेश में गोंड जनजाति के प्रतिनिधि के तौर पर मंत्री बनाया गया था।

विजय शाह गोंड समाज से आते हैं और वे गोंड राजपरिवार से भी ताल्लुक रखते हैं। मध्य प्रदेश में गोंड जनजाति की आबादी करीब 8 फीसदी है। गोंड जनजाति के मतदाता मध्य प्रदेश की 84 विधानसभा सीटों पर प्रभाव डालते हैं।

गोंड जाति के प्रतिनिधि के तौर पर मंत्री बनाया गया

मध्य प्रदेश में आदिवासियों की कुल आबादी 22 फीसदी है। इनमें गोंड आदिवासियों की आबादी 35 फीसदी है। मध्य प्रदेश में गोंड जनजाति की संख्या 50 लाख से अधिक है। गोंड जनजाति मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, बैतूल, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, सिवनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, उमरिया और शहडोल जिलों में फैली हुई है।

बता दें कि कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए विवादित बयान ने राजनीतिक और कानूनी हलकों में हलचल मचा दी है। शाह ने 11 मई को मैनहाऊ में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कर्नल कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की वजह बन गई है।

कर्नल सोफिया पर बयान से घिरे मंत्री विजय शाह

इस बयान के बाद कांग्रेस ने शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। 15 मई को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने शाह से इस मामले में माफी मांगने को कहा, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने शाह की अंतरिम राहत याचिका खारिज करते हुए उनके बयान को आपत्तिजनक बताया। भाजपा ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए शाह से रिपोर्ट मांगी। बाद में शाह ने माफी मांगी और कहा कि उनके शब्दों का गलत मतलब निकाला गया।

अंधविश्वास या हकीकत? क्या सच में बिल्ली रास्ता काट दे तो होता है कुछ बुरा, कुछ सेकंड रूकने से क्या है कनेक्शन, वजह जान उड़ जाएंगे होश!

कर्नल सोफिया कुरैशी जो भारतीय सेना की सिग्नल कोर में कर्नल हैं, ने पाकिस्तान के उन झूठे दावों को उजागर किया था, जिसमें पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का दावा किया था। कुरैशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन दावों का खंडन किया और कहा कि भारत के सैन्य ठिकाने पूरी तरह सुरक्षित हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी ऑपरेशन सिंदूर की वजह से चर्चा में आई हैं, लेकिन उन पर टिप्पणी करके विजय शाह पूरी तरह घिर गए हैं।

देश की बात करने वालों से राहुल को चिढ़ क्यों हैं? थरूर का जिक्र कर BJP ने कांग्रेस को खुलकर धोया, लगाए गंभीर आरोप!