India News (इंडिया न्यूज),Colonel Sofia Qureshi: कर्नल सोफिया ने जिस तरह से पाक के आतंकियों को जहन्नुम पहुँचाया उसे देखते हुए पूरा देश उनको अपना आदर्श मानने लगाए हैं। वहीँ अब हिंदू नेता साध्वी प्राची ने कर्नल सोफिया पर भाजपा मंत्री विजय शाह की आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर तगड़ा प्रहार किया है। दरअसल उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए था। कर्नल सोफिया कुरैशी ने ऑपरेशन सिंदूर से भारत को गौरवान्वित किया है। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि, उन्होंने कलाम पढ़ा है। हमें उन लोगों को जवाब देना होगा जिनका आदर्श कसाब है।
पाकिस्तान का साथ देने पर चीन ने तोड़ी चुप्पी और खोल कर रख दी सारी सच्चाई
सोफिया ने कलाम पड़ा है- साध्वी प्राची
इतना ही नहीं इस दौरान भारत सरकार के इस कदम को बढ़ावा देते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि सोफिया कुरैशी को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। मोदी जी का फैसला बहुत अच्छा था। एक महिला से सिंदूर का बदला लिया… बहुत अच्छा काम हुआ है, और सोफिया कुरैशी ने अदम्य साहस दिखाया, उन्हें सलाम करना चाहिए। मुझे लगता है कि सोफिया ने कलाम पढ़ा है, कलाम उनके आदर्श रहे हैं, हमें उन लोगों को निशाना बनाकर जवाब देना होगा जिनका आदर्श कसाब है।
नारी शक्ति की बताई ताकत
इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी ने ऑपरेशन सिंदूर से भारत को गौरवान्वित किया! कलाम साहब की तरह देश की सेवा करना उनका आदर्श है, कसाब जैसे देशद्रोहियों को मुंहतोड़ जवाब देना उनकी बहादुरी है। नारी शक्ति का यह रूप हर भारतीय का गौरव है! आपकी जानकारी के लिए बता दें, सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह वो नाम हैं जिन दो महिलाओं ने मिलकर उन महिलाओं के लिए लड़ाई लड़ी है जिनका सिंदूर पहलगाम में उजाड़ दिया गया था।