India News (इंडिया न्यूज़), Assam Gamosa Conflict, असम: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक विवादित बयान दिया। जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, एक इंटरव्यू में सीएम हिमंता ने कहा था कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और मनमोहन सिंह असम का गमछा नहीं पहनते थे। कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत ने इसे लेकर कहा कि मुख्यमंत्री सरमा के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर वह चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार हिमंत बिस्वा को सलाह दे रही है कि वह एक अच्छे डॉक्टर को दिखाएं।

सीएम बिस्वा ने दिया ये बयान

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था, “नेहरू भी इस देश के प्रधानमंत्री थे, लेकिन क्या कभी किसी ने उनके गले में असम का गमोसा (गमछा) देखा है? इंदिरा गांधी और फिर मनमोहन सिंह थे जो असम से सांसद थे, लेकिन क्या आपने उन्हें किसी आधिकारिक समारोह में गमोसा (गमछा) ले जाते देखा है? हम पूछ सकते हैं कि आप 18 साल तक असम के सांसद रहे, लेकिन जिस दिन आपने शपथ ली उस दिन आप असम का गमोसा पहन सकते थे। हमें खुशी होती। उस समय हमें नहीं पता था कि इसमें कोई संदेश है।”

कांग्रेस नेता की प्रक्रिया आई सामने

कांग्रेस की ओर से उनके इस बयान पर कई प्रतिक्रिया सामने आईं। कांग्रेस की स्टूडेंड विंग नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के राष्ट्रीय महासचिव अनुशेष शर्मा ने एक ट्वीट कर मनमोहन सिंह की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर में पूर्व प्रधानमंत्री असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के साथ दिख रहे हैं। मनमोहन सिंह ने दोनों ही फोटो में गमछा पहना हुआ है।

सुप्रिया श्रीनेत ने असम सीएम पर साधा निशाना

ईसके बाद सुप्रिया श्रीनेत ने भी असम के मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “कहीं ऐसा न हो कि आप भूल जाएं कि आप असम के सीएम हैं न कि नॉर्थ ईस्ट के 2 रुपये के ट्रोल इंचार्ज। आपके मानसिक स्वास्थ्य के बारे में हम चिंतित हैं। बार-बार आपको सलाह दे रहे हैं कि प्लीज किसी अच्छे डॉक्टर से मिलें और दिखाएं।”

Also Read: ऑस्ट्रेलिया के चार दिवसीय दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, क्वाड की बैठक में होंगे शामिल