India news (इंडिया न्यूज़),Randeep Surjewala:अगले साल 2024 में लोकसभा का चुनाव होने वाला है। सभी पार्टीयां तैयारी शुरु कर दी है। हरियाणा में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक गजब का बयान दिया है। सुरजेवाला ने कहा है कि जो लोग भारतीय जनता पार्टी को वोट करते है , वे लोग राक्षस है। दरअसल हरियाणा कांग्रेस द्वारा आयोजित एक धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरजवाला ने मंच से यह बात कहीं। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा और जेजेपी को वोट करते है वे लोग राक्षसी प्रवृति के लोग होते है। मैं महाभारत कि इस भूमी से उन्हें श्राप देता हूं।सुरजेवाला ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार को देश की चिंता नहीं है। गरिबों की थाली से रोटी छिनने का काम किया जा रहा है। किसानों के फसलों का सही दाम नहीं दिया जा रहा है। देश के लोग महगांई के मार से परेशान है। कांग्रेस ने कैथल में केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना का आयोजन किया था। जिसमें प्रदेश के आलावा कई सारे राष्ट्रीय नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।
भाजपा ने किया पलटवार
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा भाजपा वोटर को राक्षस कहे जाने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ और प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव ने कांग्रेस नेता पर पलटवार किया है। ओपी धनखड़ ने कहा लगता है, भगवान ने रणदीप सुरजेवाला की मती फेर दिया है। जा को मैं दारूण दुख देऊ, ताकि मति पहले हर लेऊ.जनता, जनार्दन भगवान का रुप है, उन्हें राक्षसी प्रवृति कहना घोर अपराध है।सुरजेवाला पर प्रदेश भाजपा प्रभारी बिप्लब देव ने कहा भाजपा के लिए जनता भगवान है । कांग्रेस के लिए जनता तब राक्षस हो जातीहै जब वह कांग्रेस को वोट नहीं करती है। इस तरह के लोग को महाभारत में भी हार मिली था और अगले चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ेगा।
यह भी पढ़े।
- जयंत चौधरी के करीबी नेता का दावा, कई बीजेपी नेता आरएलडी के सम्पर्क में
- 2024 से पहले तेलंगना भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री ए.चंद्रशेखर ने पार्टी के सभी पद से दिया इस्तीफा