इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, (Corona Today Update): कोरोना के नए मामले रोज बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, आज सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 7240 नए मामले सामने आए। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में कोविड के मामलों में उछाल आने के कारण यह बढ़ोतरी हुई है।

इस राज्य में कल शाम कोरोना संक्रमण के 2,701 नए मामले सामने आए थे। देश में सक्रिय मामलों की संख्या भी 32,498 हो गई है। यह कुल सकारात्मक मामलों का 0.08 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बताया कि बीते 24 घंटों में दैनिक सकारात्मकता दर 1.31 फीसदी रही जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.13 दर्ज की गई।

3,591 मरीज ठीक हुए, 3,40,615 परीक्षण किए गए

देश में रिकवरी रेट 98.71 फीसदी है। बीते 24 घंटों में भी कोरोना के 3,591 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे कुल ठीक होने वालों की संख्या 4,26,40,301 हो गई है। पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 के 3,40,615 परीक्षण किए गए। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईएमसीआर) के आंकड़ों के अनुसार, देश ने अब तक कुल 85.38 करोड़ (85,38,63,238) परीक्षण किए हैं।

194.59 करोड़ (1,94,59,81,691) से अधिक वैक्सीन की खुराक दी

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देशभर में 194.59 करोड़ (1,94,59,81,691) से अधिक वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। 2,48,87,047 सत्रों के माध्यम से यह वैक्सीन दी गई। इसके अलावा सभी लाभार्थियों को अब तक 3,77,26,718 एहतियाती खुराकें भी दी गई हैं। गत 16 मार्च को 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोरोना का टीकाकरण शुरू हुआ था। अब तक 3.47 करोड़ (3,47,98,758) से अधिक किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है।

ये भी पढ़े :  दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व आसपास के राज्यों में हीटवेव बने रहने का अनुमान

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

हमारे साथ जुड़ें :  ट्विटर  | फेसबुक  | यूट्यूब