इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Corona Update Today 13 April 2022 : देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पर वहीं आज फिर इस संख्या में उछाल आया है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार बुधवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 1,088 नए केस सामने आए हैं। वहीं मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट आई है।

इतने लोगों ने गंवाई जान

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से 26 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,21,736 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सक्रिय केसलोएड अब भारत के कुल सकारात्मक मामलों का 0.03 प्रतिशत है।

देश में कुल इतने एक्टिव केस

देश का रिकवरी रेट 98.76 फीसदी पर पहुंच गया है। मंगलवार को देश में कोरोना के 796 नए मामले सामने आए थे जबकि सोमवार को 861 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 10,870 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Corona Update Today 13 April 2022

Also Read : Corona Update Today 12 April 2022 पिछले 24 घंटे में सामने आए 796 नए केस, 19 लोगों ने गंवाई जान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube