इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Corona Update Today फेस्टिवल सीजन के दौरान भी कोरोना का ग्राफ फिलहाल अधिक बढ़ा नहीं। जोकि फिलहाल सभी के लिए सुखद है। हर रोज केसों की बात की जाए तो कम ज्यादा केस देखने में आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 13,204 लोगों ने कोरोना को मात दी, केवल 11,451 नए केस ही सामने आए हैं। देश के चार राज्यों के केवल 18 जिले ही ऐसे हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट 10 परसेंट से ज्यादा है।

भारत में एक्टिव केस 1,42,826 (Corona Update Today)

फिलहाल भारत की बात करें तो यहां पर एक्टिव केसों की संख्या 1,42,826 है जो 262 दिनों में सबसे कम है। वहीं रिकवरी रेट 98.24% है जो मार्च 2020 से अब तक सबसे ज्यादा है। फेस्टिवल वीक के बाद देशभर के केवल 18 जिलों में ही कोरोना पॉजिटिविटी रेट 10 परसेंट के ऊपर है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना संक्रमण की रफ्तार के हिसाब से जिलों को तीन कैटेगरी में बांटा है। इनमें 5% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट, 5 से 10%के बीच पॉजिटिविटी रेट और 10% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट वाले जिले हैं। 10 % से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट वाले जिलों की संख्या 3 अक्टूबर को 33 थी। 22 अक्टूबर तक यह संख्या घटकर 28 पर आ गई। वहीं 6 नवंबर को खत्म हुए फेस्टिव वीक को अब ऐसे जिले केवल 18 रह गए हैं।

Also Read : Corona Return : यूरोप में फिर बढ़े पॉजिटिव केस

Connect With Us : Twitter Facebook